Tuesday, July 21, 2026

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता को ईमेल से मिला संदेश

नई दिल्ली: दिल्ली में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं।

ईमेल के जरिए मिली धमकी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 8:57 बजे विजेंद्र गुप्ता की निजी ईमेल आईडी पर धमकी भरा संदेश आया। इसके लगभग 10 मिनट बाद विधानसभा सचिवालय की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भी इसी तरह का एक और संदेश प्राप्त हुआ। ईमेल में विधानसभा परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि धमकी भरे ईमेल में खालिस्तान नेशनल आर्मी का नाम लिया गया है। संदेश में दावा किया गया कि विधानसभा परिसर में बम लगाए गए हैं, जिन्हें जल्द सक्रिय किया जा सकता है।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

धमकी मिलते ही दिल्ली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विधानसभा परिसर में बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड तैनात कर दिया। पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है। साथ ही साइबर सेल की टीमें ईमेल भेजने वाले की पहचान और लोकेशन का पता लगाने में जुट गई हैं। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर जांच तेज करने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने ईमेल के आईपी एड्रेस को ट्रैक करने की भी अपील की है।

बजट सत्र के बीच बढ़ी सुरक्षा

गौरतलब है कि सोमवार से दिल्ली विधानसभा का बजट सत्र शुरू हुआ है। मंगलवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा बजट पेश किया जाना है। ऐसे में इस धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली विधानसभा को इस तरह की धमकी मिली हो। इससे पहले भी पिछले महीने इसी तरह का मामला सामने आया था, जिसके बाद से सुरक्षा पहले ही बढ़ा दी गई थी।

यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान, हरमनप्रीत कौर को मिली कमान

स्पीकर का बयान

विजेंद्र गुप्ता ने इस घटना पर चिंता जताते हुए कहा कि लोकतंत्र के मंदिर को इस तरह डराने की कोशिश निंदनीय है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसी धमकियां उन्हें उनके कर्तव्यों से नहीं रोक दिल्ली विधानसभा को मिली यह धमकी सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक गंभीर चुनौती है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर