Tuesday, July 21, 2026

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप फाइनल में दूसरी बार पहुंचा स्पेन, फ्रांस को 2-0 से हराकर एम्बापे का चैंपियन बनने का सपना तोड़ा

खेल डेस्क : फ्रांस का लगातार तीसरी बार फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने का सपना मंगलवार को टूट गया. अमेरिका के टेक्सास के डलास स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने 2-0 से मुकाबला अपने नाम करते हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में केवल दूसरी बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई.

स्पेन के लिए पहले हाफ में मिकेल ओयारज़ाबल ने पेनल्टी पर गोल किया और स्पेन को 1-0 की बढ़त दिलाई. जबकि पेड्रो पोरो ने दूसरे हाफ में इसे 2-0 कर दिया. पूरे मुकाबले में स्पेन के मिडफील्डर ने फ्रांस के शानदार अटैक को पूरी तरह से रोक दिया. फाइनल में स्पेन का सामना अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता टीम से होगा.

इसे भी पढ़ें : प बंगाल में 75 मुस्लिम समुदाय समेत 77 जातियों का ओबीसी दर्जा खत्म, सुप्रीम कोर्ट से बंगाल सरकार ने वापस ली याचिका

फ्रांस नहीं लगा पाया फाइनल की हैट्रिक

फ्रांस को ट्रॉफ़ी जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा था, लेकिन सेमीफ़ाइनल में यूरोपियन चैंपियन स्पेन ने फ्रांस का सफर थाम दिया. फीफा रैंकिंग में शीर्ष पर मौजूद फ्रांस और उसके स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे लगातार तीसरी बार विश्व कप फाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बनने की कोशिश कर रहे थे. लेकिन हार के बाद अब फ्रांस शनिवार को फ्लोरिडा के मियामी गार्डन्स में तीसरे स्थान के मुकाबले में उतरेगा.

जीत पर बोले स्पेन के कोच

फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर स्पेन की टीम लगातार तीसरे सीजन में किसी बड़े टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में फ्रांस को हराया है. स्पेन के कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा,”हमने लगभग चार साल पहले एक आइडिया के साथ शुरुआत की थी और हम उस आइडिया पर अडिग रहे, और उसी ने हमें यहां तक ​​पहुंचाया है.” उन्होंने आगे कहा,”ये खिलाड़ी हर चीज़ के हकदार हैं. उन्होंने हर दिन अपना कमिटमेंट, एकजुटता, और टैलेंट दिखाया है. वे मुश्किल चीज़ों को भी आसान बना देते हैं.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर