Monday, September 21, 2026

साउथ सुपरस्टार थलापति विजय का फिल्मों से संन्यास का ऐलान, चेन्नई एयरपोर्ट पर फैंस ने की थी बदसलूकी

मनोरंजन : साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय की फैन-फॉलोइंग इतनी तगड़ी है कि जहां भी वो स्पॉट होते हैं, वहां फैंस की भीड़ लग जाती है। थलापति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म के प्रमोशन में जुटे हैं। इस बीच अभिनेता के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसने पूरे इंटरनेट पर हलचल ही पैदा कर दी है।

थलापति विजय बीती शाम चेन्नई के एयरपोर्ट पर पहुंचे जिसके बाद, फैंस की भीड़  ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और एक्टर को देख कर पूरी भीड़ बेकाबू  होने लगी । मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, थलापति विजय को गार्ड भीड़ से बचाते हुए गाड़ी के पास ले गए। गाड़ी के करीब पहुंचते ही एक्टर भिड़ में फिसल गए। हालांकि, बॉडीगार्ड्स ने उन्हें तुरंत उठाया और गाड़ी में बिठाया। साउथ के सुपरस्टार थलापति विजय अपनी आखिरी फिल्म जन नायक के ऑडियो लॉन्च के लिए मलेशिया गए हुए थे। जिस इवेंट उन्होंने फिल्म का ऑडियो लॉन्च किया, साथ ही उन्होंने कन्फर्म किया कि इस फिल्म के बाद वह एक्टिंग से सन्यास ले लेगें।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एयरपोर्ट परिसर में खड़ी एक्टर की एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। बात करें अगर उनकी फिल्म की तो एच विनोद के निर्देशन में बनी फिल्म जन नायकन थलापति विजय की आखिरी फिल्म होने वाली है। फिल्म में बॉबी देओल, पूजा हेगड़े जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म अगले साल 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होना है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर