Saturday, October 31, 2026

तेज प्रताप यादव की महनार में हुई चुनावी सभा में लगे ‘तेजस्वी यादव जिंदाबाद’ और ‘लालटेन छाप जिंदाबाद’ के नारे

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे प्रचार अभियान में बुधवार को महनार में पूर्व मंत्री व जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव को उस समय भारी विरोध का सामना करना पड़ा, जब वह अपनी पार्टी के प्रत्याशी जय सिंह राठौर के समर्थन में चुनावी सभा करने पहुंचे थे. इस दौरान तेज प्रताप के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की और उनके काफिले पर पत्थरबाजी भी की। कहा जा रहा है कि हंगामा करने वाले राजद के समर्थक हैं.

सभा के बाद शुरू हुआ बवाल

जानकारी के अनुसार, तेज प्रताप यादव महनार विधानसभा क्षेत्र के हीरानंद उच्च विद्यालय मैदान में JJD प्रत्याशी जय सिंह राठौर के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान लोगों से उन्होंने जय सिंह के पक्ष में वोट करने की अपील भी की। सभा समाप्त होने के बाद जब तेज प्रताप अपने काफिले के साथ निकल रहे थे, तभी RJD समर्थकों ने लालटेन छाप जिंदाबाद और तेजस्वी यादव जिंदाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और भीड़ ने तेज प्रताप के काफिले का पीछा किया। कुछ लोगों ने वाहनों पर पत्थर भी फेंके, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

JJD प्रत्याशी ने RJD पर लगाया साजिश का आरोप

इस घटना को लेकर जनशक्ति जनता दल (JJD) के उम्मीदवार जय सिंह राठौर ने RJD प्रत्याशी रविंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जय सिंह ने कहा, “सभा के दौरान सब कुछ शांत था, लेकिन जब हम लौट रहे थे, तभी RJD के 4-5 गुंडों ने हमारी गाड़ियों पर पत्थर फेंके और नारेबाजी की। यह सब रविंद्र सिंह की साजिश के तहत कराया गया है।” उन्होंने आरोप लगाया कि रविंद्र सिंह ने 15-16 करोड़ रुपये में टिकट खरीदा है और चुनाव में 5-6 करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है। वह पैसे और शराब से वोट हासिल करना चाहते हैं। जब सफलता नहीं मिलती, तो इस तरह की हिंसक हरकतें कराते हैं। जय सिंह ने प्रशासन से सुरक्षा की मांग करते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं चुनावी माहौल को बिगाड़ने का काम करती हैं।

तेज प्रताप का हेलीकॉप्टर नहीं लौटा, सड़क मार्ग से हुए रवाना

बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव सभा स्थल तक हेलीकॉप्टर से पहुंचे थे, लेकिन समय अधिक होने के कारण हेलीकॉप्टर वापस उड़ गया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से अपने क्षेत्र महुआ लौट रहे थे, तभी यह विरोध प्रदर्शन हुआ। वहीं महनार में तेज प्रताप यादव की सभा के दौरान हुए हंगामे से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। जहां RJD समर्थक अपने नेता तेजस्वी यादव के समर्थन में नारे लगा रहे थे, वहीं JJD प्रत्याशी इसे विरोधियों की साजिश बता रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर