Friday, October 30, 2026

कर्नाटक में सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री

न्यूज डेस्क: कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वह दोपहर करीब 3 बजे लोकभवन पहुंचे और कुछ ही मिनटों के बाद बाहर निकल गए। इस दौरान उनके साथ उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी मौजूद रहे। सिद्धारमैया ने अपना इस्तीफा राज्यपाल थावरचंद गहलोत के सचिव को सौंपा। जानकारी के अनुसार, राज्यपाल थावरचंद गहलोत पारिवारिक कारणों से फिलहाल बेंगलुरु से बाहर हैं। ऐसे में नियमों के तहत मुख्यमंत्री ने अपना लिखित इस्तीफा राजभवन अधिकारियों को सौंप दिया।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

मंत्रियों के साथ की अहम बैठक

संवैधानिक प्रक्रिया के अनुसार राज्यपाल बाद में इस्तीफा स्वीकार करेंगे। तब तक सिद्धारमैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इस्तीफे से पहले सिद्धारमैया ने अपने आवास पर मंत्रियों के साथ ब्रेकफास्ट मीटिंग की। इस बैठक में उन्होंने अपने फैसले की जानकारी मंत्रियों को दी।

बैठक के दौरान राजनीतिक माहौल भावुक भी नजर आया। बैठक के बाद कांग्रेस नेताओं ने डीके शिवकुमार के नाम पर सहमति बनने के संकेत दिए। कर्नाटक सरकार में मंत्री एचके पाटिल ने बताया कि पार्टी नेतृत्व ने डीके शिवकुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया है। बैठक के दौरान डीके शिवकुमार ने सिद्धारमैया के पैर छुए, जिसके बाद दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को गले लगाया।

शुक्रवार को विधायक दल की बैठक

सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें डीके शिवकुमार को औपचारिक रूप से नेता चुना जाएगा। इसके बाद कांग्रेस राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश करेगी। नई सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल में भी बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि कैबिनेट में 15 से 20 नए चेहरों को शामिल किया जा सकता है। पार्टी सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी।

सिद्धारमैया के बेटे को मिल सकती है जिम्मेदारी

राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि सिद्धारमैया के बेटे को भी नई सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। इसे बिहार में NDA सरकार के उस फैसले से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे को मंत्री बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: केरल में पूर्व सीएम पी विजयन से पूछताछ करने आई ED टीम पर हमला करने के 8 आरोपी गिरफ़्तार

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर