Thursday, May 28, 2026

केरल में पूर्व सीएम पी विजयन से पूछताछ करने आई ED टीम पर हमला करने के 8 आरोपी गिरफ़्तार

न्यूज डेस्क: केरल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह घटना उस समय हुई थी जब ईडी की टीम पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के किराए के आवास पर छापेमारी करने पहुंची थी। मामले को लेकर राज्य पुलिस ने जांच तेज कर दी है और कई अन्य आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

पुलिस प्रमुख ने दी जानकारी

राज्य पुलिस प्रमुख रवाड़ा ए. चंद्रशेखर ने गुरुवार को बताया कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री रमेश चेन्निथला के साथ बैठक में इस पूरे घटनाक्रम पर चर्चा हुई है। गृह मंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

पुलिस प्रमुख के मुताबिक, अब तक 8 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और जल्द ही अन्य आरोपियों को भी पकड़ा जाएगा। चंद्रशेखर ने बताया कि ईडी की कार्रवाई शुरू होने से पहले स्थानीय पुलिस को इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। छापेमारी शुरू होने के बाद पुलिस को जानकारी मिली, जिसके बाद मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया गया।

300 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज 

पुलिस के अनुसार, इस हिंसा के मामले में करीब 300 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। इनमें गैरकानूनी भीड़ जुटाना, दंगा करना, सरकारी काम में बाधा डालना, हमला और हत्या के प्रयास जैसी धाराएं शामिल हैं। इसके अलावा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से जुड़े कानून भी लगाए गए हैं। म्यूजियम पुलिस स्टेशन में दर्ज FIR के मुताबिक, भीड़ के कुछ लोगों ने ईडी अधिकारियों पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किया।

CMRL मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़ा मामला

ईडी की यह कार्रवाई सीएमआरएल मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी बताई जा रही है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन की बेटी वीणा टी और एक सैंड माइनिंग कंपनी के बीच वित्तीय लेनदेन की जांच की जा रही है। इसी सिलसिले में ईडी ने बुधवार को केरल में 10 स्थानों पर छापेमारी की थी।

ईडी की टीम ने छापेमारी के दौरान पिनाराई विजयन के किराए के आवास और उनके पैतृक घर सहित कई ठिकानों पर जांच की। इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे, जिसके बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई और हिंसा भड़क उठी।

यह भी पढ़ें: CBSE 12वीं परीक्षा के रिजल्ट और OSM विवाद पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बैठक

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाउ स्पेशल

तमिलनाडु, केरल और बंगाल में सत्ता संभालते ही अलग...

न्यूज डेस्क: देश के कई राज्यों में नई सरकारों ने सत्ता संभालने के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर खुद को अलग दिखाने की...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर