Friday, October 30, 2026

लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में आरोपी श्रद्धा दुबे को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड, नागपुर से लखनऊ ले जा रही पुलिस

क्राइम डेस्क : लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में नागपुर में मंगलवार देर शाम गिरफ्तार मुख्य आरोपी व मॉडल श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा गया है। इस मामले में आगे की जांच के लिए इन तीनों को पुलिस लखनऊ ले जा रही है। नागपुर पुलिस के सहयोग से लखनऊ पुलिस और उत्तर प्रदेश STF की संयुक्त टीम ने मंगलवार को तीनों को नागपुर से पकड़ा था। इन तीनों आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

इसे भी पढ़ें : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को वोटिंग

नागपुर जिला अदालत से 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद, लखनऊ पुलिस और STF श्रद्धा दुबे, रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी उसकी लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा दुबे ही है। पुलिस से बचने की कोशिश में श्रद्धा 11 दिनों तक छिपती रही।

शिवा शर्मा की मौत के बाद श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के साथ बहराइच के रूपईडीहा होते हुए नेपाल चली गई। इन्होंने छिपने के लिए कई ठिकाने बदले और छोटे-छोटे होटलों में ठिकाना लिया। अब नागपुर कोर्ट ने तीनों को 25 अक्टूबर तक ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले से जुड़ी सभी जानकारी जुटाएगी। लखनऊ पहुंचने के बाद तीनों को स्थानीय कोर्ट में पेश किया जाएगा, संभावना है कि इस दौरान पुलिस तीनों को आगे की पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर