Wednesday, October 28, 2026

बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को वोटिंग

पटना: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर शुक्रवार 23 अक्टूबर को होने वाले चुनाव को लेकर बुधवार को चुनाव प्रचार का काम खत्म हो गया। शाम 5 बजे तक सभी उम्मीदवारों ने जमकर अपने अपने पक्ष में चुनाव प्रचार किया और मतदाताओं से वोट करने की अपील की। जानकारी के मुताबिक, चुनाव के 8 सीटों में 4 स्नातक और 4 शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में कुल 164 उम्मीदवारों ने नॉमिनेशन किया है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में 66 उम्मीदवार जबकि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में 98 उम्मीदवार शामिल है. 23 अक्टूबर को मतदान के बाद 27 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली हाईकोर्ट में सौरव दास और आशुतोष रांका को फटकार, कहा- ‘आप Gen Z नहीं हैं और CJP का मकसद भी बदल गया…’

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन तमाम राजनीतिक पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशी की जीत के लिए ताकत झोंक दी. इससे पहले भी कई नेता उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते हुए दिख चुके हैं. कहीं रैलियां की जा रही हैं तो कहीं जनसभाएं. कहीं-कहीं जनता से वन टू वन बातचीत कर कई तरह के वादे किए जा रहे हैं. विधान परिषद चुनाव में मुख्य मुकाबला पटना स्नातक सीट पर माना जा रहा है, जहां जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अनुज सिंह और जेडीयू उम्मीदवार नीरज कुमार के बीच है. अनुज सिंह का मोकामा से जदयू विधायक अनंत सिंह समर्थन कर रहे हैं.

एनडीए की ओर से 4 जेडीयू और 4 बीजेपी के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. आरजेडी की बात करें तो, 6 सीटों पर प्रत्याशी उतारे गए है. जबकि जन सुराज की बात करें तो, सभी 8 सीटों पर उम्मीदवार उतारे गिए हैं. इसके अलावा कांग्रेस और वाम दलों के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में हैं. कई सीटों पर एक ही गठबंधन के अलग-अलग दलों के प्रत्याशियों के बीच टक्कर देखने के लिए मिल सकती है.

पटना स्नातक सीट की बात करें तो, यहां जेडीयू से प्रत्याशी नीरज कुमार चुनावी मैदान में हैं. जन सुराज से अनुज सिंह, आरजेडी से दिलीप कुमार और कांग्रेस से असदुल्लाह खान के बीच मुकाबला होगा. इस सीट पर मुकाबला और भी दिलचस्प इस वजह से हो गया क्योंकि जेडीयू के विधायक अनंत सिंह जेडीयू के प्रत्याशी नीरज कुमार का समर्थन करने के बजाय जन सुराज के अनुज सिंह का कर रहे हैं. इतना ही नहीं, दोनों नेता एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप भी लगा रहे हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर