Sunday, November 1, 2026

बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान वोटिंग से अनुपस्थित 3 कांग्रेस विधायकों को कारण बताओ नोटिस

पटना : बीते 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान से अनुपस्थित रहने वाले तीन कांग्रेसी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई हुई है। पार्टी ने इन तीनो विधायकों से नोटिस जारी कर 48 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर सभी के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। राज्यसभा चुनाव में वोटिंग नहीं करने वाले सभी तीन विधायकों को बिहार अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने नोटिस जारी किया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्रवाई का दिया संकेत

इस संबंध में बिहार प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि मतदान के दिन सभी से संपर्क करने की पूरी कोशिश की गई। इन लोगों ने पहले फोन नहीं उठाया और फिर बाद में इनके मोबाइल बंद हो गए। अगर यह तीन विधायक वोट डालते तो फिर महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह चुनाव जीत सकते थे। वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भी कहा था कि मतदान से अनुपस्थित रहने वाले विधायकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : बिहार में 27 लाख बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, नहीं बढ़ेगी बिजली दर, 1 अप्रैल से नए नियम

द्वितीय वरीयता मत से हुआ फैसला

बता दें कि राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान के दिन कांग्रेस के तीन विधायक मनोज विश्वास, मनोहर प्रसाद और सुरेन्द्र प्रसाद कुशवाहा तथा राजद के एक विधायक फैसल रहमान मतदान से अनुपस्थित रहे। राज्यसभा चुनाव में पांचवीं सीट पर एनडीए उम्मीदवार भाजपा के शिवेश कुमार को 30 वोट मिले तो दूसरी तरफ महागठबंधन के उम्मीदवार अमरेंद्रधारी सिंह को 37 वोट मिले थे। अगर यह चार वोट भी उन्हें मिल जाते तो फिर वह राज्यसभा चुनाव जीत जाते। दोनों उम्मीदवारों को निर्धारित 41 वोट नहीं मिलने की वजह से द्वितीय वरीयता की गिनती की गई जिसमें NDA उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर