Wednesday, July 22, 2026

वन भूमि घोटाले में विनय सिंह को झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका

हजारीबाग : वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह को झारखंड उच्च न्यायालय से बड़ा झटका लगा है। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने इसे खारिज कर दिया।

इस मामले की सुनवाई जस्टिस अंबुज नाथ की अदालत में हुई। कोर्ट ने कहा कि झारखंड एसीबी के पास विनय सिंह के खिलाफ प्रथम दृष्टया ठोस सबूत मौजूद हैं। इसलिए गिरफ्तारी पर रोक लगाने या राहत देने का कोई आधार नहीं बनता।

26 सितंबर को हुई थी गिरफ्तारी

एसीबी ने विनय सिंह को 26 सितंबर को हजारीबाग में वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और म्यूटेशन के आरोप में गिरफ्तार किया था। यह मामला वन भूमि को गलत तरीके से निजी स्वामित्व में बदलने और उसकी खरीद-बिक्री से जुड़ा हुआ है। इस केस में एसीबी ने कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है और जांच जारी है।

Also Read : पलामू में स्कूली बस की चपेट में आने से 4 वर्षीय मासूम की मौत, 2 घंटे तक सड़क जाम

दोनों पक्षों की दलीलें कोर्ट में रखी गईं

सुनवाई के दौरान विनय सिंह की ओर से अधिवक्ता इंद्रजीत सिन्हा ने दलील दी कि गिरफ्तारी में प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया और मामला फर्जी तरीके से फंसाया गया है। उन्होंने कोर्ट से गिरफ्तारी पर राहत देने की मांग की।

वहीं एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित गड़ोदिया और अभिषेक कृष्ण ने तर्क दिया कि विनय सिंह के खिलाफ जमीन घोटाले के पुख्ता सबूत हैं। उन्होंने अदालत से याचिका खारिज करने की मांग की। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद विनय सिंह की याचिका को खारिज कर दिया।

Read Also : छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में 208 नक्सलियों ने किया सरेंडर, 110 महिलाएं भी शामिल

दूसरे आरोपी विजय सिंह की भी गिरफ्तारी

विनय सिंह की गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने इसी केस में विजय सिंह को भी गिरफ्तार किया है। विजय सिंह इस घोटाले में सह-आरोपी हैं और उन पर भी वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल होने का आरोप है।

क्या है वन भूमि घोटाला

हजारीबाग जिले में कई एकड़ वन भूमि को अवैध तरीके से निजी स्वामित्व में दिखाकर खरीदा-बेचा गया। इसमें कई कारोबारी और स्थानीय लोगों के नाम शामिल हैं। एसीबी ने जांच में कई फर्जी दस्तावेज और संदिग्ध ट्रांजैक्शन के प्रमाण जुटाए हैं। मामले में कई अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

हाईकोर्ट के इस फैसले के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वन भूमि घोटाले में शामिल किसी भी आरोपी को राहत मिलने की संभावना फिलहाल कम है। एसीबी की जांच तेज हो चुकी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर