Thursday, October 29, 2026

बाराबंकी में मुख्तार अंसारी के करीबी शोएब उर्फ बाबी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

बाराबंकी: लखनऊ से वापस लौट रहे पूर्व ब्लॉक प्रमुख और माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी बताए जा रहे शोएब उर्फ बाबी की शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात देवा रोड स्थित असेनी मोड़ के पास हुई, जब शोएब कार से अपने घर लौट रहे थे।

कैसे दिया गया वारदात को अंजाम

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उनकी कार को अचानक घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। गोलियों की आवाज से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीर और आसपास के लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल शोएब को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। घटना के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। दिनदहाड़े हाईवे पर फिल्मी अंदाज में हुई इस हत्या ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर