Sunday, November 1, 2026

हजारीबाग में कुख्यात गैंगस्टर राहुल दुबे गैंग का शार्प शूटर हथियार और कारतूस संग गिरफ्तार

हजारीबाग: हजारीबाग में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश को नाकाम करते हुए राहुल दुबे गैंग के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हथियार, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो बानादाग रेल साइडिंग इलाके में बड़ी फायरिंग की घटना हो सकती थी।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

SIT ने की कार्रवाई

मामले की जानकारी मिलने के बाद झारखंड पुलिस हरकत में आई। हजारीबाग एसपी को सूचना मिली थी कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र के रोतरा गांव में राहुल दुबे गैंग के सदस्य किसी बड़ी वारदात की तैयारी में जुटे हैं। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया गया। पुलिस टीम ने रोतरा स्थित नगर निगम डंपिंग यार्ड के पास घेराबंदी की। इस दौरान मौके से भागने की कोशिश कर रहे जियाउल रहमान उर्फ मोजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की उम्र 25 वर्ष बताई जा रही है और वह पेलावल इलाके के आजाद नगर का रहने वाला है।

बानादाग रेल साइडिंग में घटना

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी और उसके साथी बानादाग रेलवे साइडिंग में अंधाधुंध फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाने की योजना बना रहे थे। इसके जरिए कारोबारी और ट्रांसपोर्टरों से राहुल दुबे गैंग के नाम पर रंगदारी यानी लेवी वसूलने की तैयारी थी। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, एक खाली मैगजीन और पांच खोखा बरामद किए हैं। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है। पुलिस का मानना है कि बरामद खोखे पुरानी घटनाओं या टेस्ट फायरिंग से जुड़े हो सकते हैं।

कई धाराओं में मामला दर्ज

लोहसिंघना थाना में आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 57/26 दर्ज किया गया है। उस पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112(2), 61(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी)(ए), 26 और 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा है कि राहुल दुबे गैंग के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरोह के अन्य सदस्यों और सहयोगियों को पकड़ने के लिए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही पूरे गैंग को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: झारखंड में SIR से पहले जारी हुआ अनमैप्ड मतदाता सूची, सभी मतदान केंद्रों पर सूची देख सकेंगे मतदाता

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर