Thursday, July 23, 2026

विवादों में फिर फंसे शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान, आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप

मुंबई : बॉलीवुड के किंग खान के नाम से जाने जाने वाले महशूर अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का विवादों से गहरा नाता रहा है। पहले ड्रग्स केस, उसके बाद बैड्स ऑफ बॉलीवुड में रोल को लेकर विवादों से घिरे रहे और अब एक वायरल वीडियो ने फिर से आर्यन खान को मुसीबत में डाल दिया है।

आर्यन खान का एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा था, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा भड़क उठा था। अब ये मामला इतना ज्यादा गरमा गया है कि उनके खिलाफ एक वकील ने शिकायत दर्ज करवा दी है। इस वीडियो में ऐसा क्या था चलिए बताते हैं, दरअसल आर्यन खान का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह बेंगलुरु के एक पब में नजर आ रहे थे, और कथित तौर पर उन्होंने क्राउड में सबके बीच में पब्लिक इवेंट पर मिडिल फिंगर शो की है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद वहां के लोगों का गुस्सा तो भड़का ही, लेकिन इसी के साथ उनके खिलाफ बेंगलुरु पुलिस स्टेशन में भी शिकायत दर्ज करवाई गई है। समाचार एजेंसी और मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैंकी रोड के निवासी और पेशे से वकील ओवैज हुसैन एस ने पुलिस महानिदेशक, बेंगलुरु शहर के पुलिस कमिश्नर, डीसीपी, कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन और कर्नाटक राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करवाई गई है। उन्होंने आर्यन खान के खिलाफ पब्लिक की मौजूदगी में अश्लील हरकत करने के लिए एफआईआर (FIR) की मांग की है।

रिपोर्ट्स की मानें तो हुसैन ने अपनी शिकायत में ये कहा कि जब आर्यन खान ने ये जेस्चर सबके सामने किया, तो कथित तौर उस वक्त उस पब में कई महिलाएं भी मौजूद थीं। उन्होंने दावा किया है कि ये महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाना है। और भारतीय न्याय संहिता यानी (BNS) के प्रासंगिक व्यवधानों के अधीन है। वकील ने कथित तौर पर अपने आरोप में आगे कहा कि, ये पब्लिकली लोगों को असहज महसूस करवाना, शर्मसार और भावनात्मक सकंट पैदा करना है। उन्होंने कहा कि ये बेंगलुरु की साफ-सुथरी छवि को खराब करने जैसा है। ओवैज हुसैन एस की शिकायत को नोट करने के बाद डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस हाके अक्षय मच्छिंद्र ने कहा है कि सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर और उन्हें मिली पब की फुटेज को इकठ्ठा करके उस पर  पूरी तरह जांच शुरू कर दी है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर