Friday, October 30, 2026

रांची के होटवार जेल की यौन शोषण पीड़िता ने कहा- मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ

रांची: झारखंड की राजधानी रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद एक महिला कैदी के साथ दुष्कर्म और गर्भवती होने की बात ने पूरे राज्य में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए थे. वहीं इन चर्चाओं के बीच मामले ने नया मोड़ ले लिया है. महिला ने जेल से जमानत पर रिहा होकर स्वयं सामने आकर इन आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है.

प्रशासन पर लगे थे गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, महिला ब्राउन शुगर पैडलिंग के मामले में गिरफ्तार हुई जिसके बाद उसे होटवार जेल भेज दिया गया था. इसी दौरान जेल से उसके साथ दुष्कर्म तथा गर्भवती होने की खबरें सामने आई थीं. जो पूरे राज्य में एक गंभीर चर्चा का विषय बन गया था कि महिलाएं अब जेल के अंदर भी सुरक्षित नहीं है. वहीं इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी प्रेस वार्ता कर जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसके साथ ही अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए संज्ञान लिया था.

इसे भी पढ़े: झारखंड में अगले कुछ दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना, अलर्ट जारी

जेल के अंदर ऐसी घटनाएं संभव नहीं

महिला ने जमानत में जेल से बाहर आकर कहा कि उसके साथ जेल के अंदर किसी भी प्रकार की कोई गलत घटना नहीं हुई. उसने बाहर आते ही यह भी स्पष्ट किया कि उसने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है और न ही जेल परिसर में किसी तरह की अनैतिक गतिविधि हुई है. इसका साथ ही महिला ने यह भी कहा कि जेल के अंदर इस प्रकार की घटनाएं होना किसी भी रुप में संभव नहीं है.

उसनें इस बात पर आश्चर्य जताते हुए कहा कि इस तरह की खबरें और आरोप बाहर कैसे पहुंची, उसे इस बात की भी जानकारी नहीं है. वहीं महिला की मां ने भी उसके साथ किसी प्रकार की गलत घटना होने की बात से इनकार कर दिया है.

महिला के बयान ने उठाए सवाल

इस गंभीर मामले में पीड़िता और उसके परिवार के बयान के बाद होटवार जेल में दुष्कर्म और गर्भवती होने के दावों पर कई विशेष सवाल खड़े हो गए हैं. वहीं अब यह चर्चा का विषय बन गया है कि आखिर इस तरह की खबरें किस आधार पर सामने आईं और मामले की वास्तविक कारण क्या है. जवाल ये कि जब महिला के साथ कुछ गलत हुआ ही नहीं तो ये खबरें जेल से बाहर इस तरह से सामने कैसे आई और क्या इस प्रकार की घटानाएं जेल के अंदर होना संभव है, अगर है तो महिलाएं किस स्थान पर सुरक्षित है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर