Friday, October 30, 2026

झारखंड में अगले कुछ दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना, अलर्ट जारी

रांची: झारखंड में मौसम के बदले मिजाज से आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली है, वहीं ये राहत अगले एक सप्ताह तक मिलने की संभावना है. बीते सोमवार को रांची के कई इलाकों में तेज हवा और बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को जनजीवन प्रभावित हुआ. जबकि राज्य के कई हिस्सों में गर्मी का असर बना रहा. वहीं विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक कहीं तेज गर्मी तो कहीं मेघ गर्जन, तेज हवा और बारिश का दौर देखने को मिलेगा.

मौसम में उतार-चढ़ाव जारी

मौसम विभाग के अनुसार, 2 जून यानी आज राज्य के कई हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. झारखंड के दक्षिणी और उससे सटे मध्य भागों के कुछ स्थानों पर बादल गरजने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झारखंड, ओडिशा और बंगाल के ऊपर बने एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन और छत्तीसगढ़ की ओर सक्रिय रहेगा. वहीं दूसरे ओर साइक्लोनिक सिस्टम के कारण मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा.

इसे भी पढ़े: अमेरिका में ऑपरेशन चेकमेट के तहत 30 भारतीय नागरिक गिरफ़्तार हुए, अवैध तरीके से रहने का आरोप

विभाग ने आमजन से की अपील

विभाग के अनुसार, 3 जून को राज्य के दक्षिणी और मध्य भागों के कुछ स्थानों में मेघ गर्जन के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका है. वहीं, 4-5 जून को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेगी. इसके साथ ही राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान विभाग ने आमजन से सुरक्षित स्थानों में रहने की सलाह दी है, ताकि किसी प्रकार की कोई घटना न हो सकें.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर