Wednesday, October 28, 2026

झारखंड के पलामू प्रमंडल में भीषण लू का अलर्ट जारी, कई जिलों में आंधी-बारिश की संभावना

रांची: झारखंड में आने-वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है. मौसम विभाग रांची ने राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवा और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. वहीं उत्तर-पश्चिमी जिलों में लू चलने की चेतावनी दी गई है. विभाग ने पलामू, गढ़वा और चतरा जैसे उत्तर-पश्चिमी जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया है. वहीं इन इलाकों में तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है और लोगों को दोपहर के समय सतर्क रहने की आवश्यकता है.

डालटनगंज सबसे ज्यादा गर्म

राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को सबसे ज्यादा गर्म डालटनगंज राज्य में रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में 40.5 डिग्री, बोकारो में 42.1 डिग्री और चाईबासा में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. बहरागोड़ा में 4 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गयी, जबकि राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा.

इसे भी पढ़े: NEET पेपर लीक मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने NTA और केंद्र सरकार को जारी किया नोटिस

कई हिस्सों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में 25-28 मई तक आंशिक रूप से बादल छाये रहेंने की संभावना है. वहीं कई जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 25 मई को उत्तर-पूर्वी जिलों में तेज हवा और वज्रपात की आशंका जताई है. इसके साथ ही 26 और 27 मई को राज्य के विभिन्न हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है.

फूड प्वॉइजनिंक का शिकार हो रहे लोग

राजधानी रांची समेत आसपास के क्षेत्रों में भी अगले 5 दिनों तक मौसम में बदलाव देखने के मिलेगा. 25 और 27 मई को गरज-चमक की संभावना है, जबकि 28 मई तक तापमान में गिरावट दर्ज होगी. 28 मई को रांची का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

वहीं इस भीषण गर्मी और चिल्लचिलाती धूप लोगों के सेहत पर भारी पड़ रही है, जिससे पेट दर्द, उल्टी, दस्त और डिहाइड्रेशन जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गर्मी में बाहर का बासी, खुला या दूषित खाना खाने से लोग तेजी से बीमार पड़ रहे हैं और फूड प्वॉइजनिंक की समस्या बढ़ रही है. इसके साथ ही अस्पताल में मरीजों की तादाद बढ़ रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर