Saturday, October 31, 2026

अमेरिका के सिएटल में हुई गोलीबारी में कई लोग घायल, ‘बाइट ऑफ़ सिएटल फूड फेस्टिवल’ के दौरान हुई घटना

न्यूज़ डेस्क : अमेरिका के सिएटल में गोलीबारी की एक घटना हुई है. घटना शहर के मशहूर लैंडमार्क स्पेस नीडल के पास स्थित सिएटल सेंटर में हुई. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. ‘द सिएटल टाइम्स’ के मुताबिक़, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्थानीय समयानुसार रविवार शाम 6 बजे (भारतीय समयानुसार सोमवार सुबह 6 बजे) कई गोलियों की आवाज़ें सुनी गईं. एक कार्यक्रम में शामिल व्यक्ति ने घटनास्थल के माहौल को “पूरी तरह अराजक” बताया.

इसे भी पढ़ें : पेपर लीक की रोकथाम को लेकर लोकसभा में आज पेश होगा नया ‘सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’

‘बाइट ऑफ़ सिएटल फूड फेस्टिवल’

घटना के समय सिएटल सेंटर में ‘बाइट ऑफ़ सिएटल फूड फेस्टिवल’ का आयोजन हो रहा था. हर साल होने वाले इस कार्यक्रम में खाने-पीने के स्टॉल और लाइव म्यूज़िक प्रस्तुतियां होती हैं. इसमें लाखों लोग शामिल होते हैं. वहीं सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में सिएटल पुलिस ने कहा, “पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है. गोलीबारी में कई लोग घायल हुए हैं. सिएटल सेंटर में गोलियां चली हैं. और जानकारी जल्द साझा की जाएगी. कृपया इलाके से दूर रहें.”

चश्मदीदों ने बताया

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि कितने लोग घायल हुए हैं या किसी संदिग्ध को गिरफ़्तार किया गया है. चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल से भागने से पहले कई गोलियों की आवाज़ें सुनीं. स्थानीय निवासी निक बेट ने कीरो-टीवी को बताया, “पहले मुझे लगा कि आतिशबाज़ी हो रही है, और फिर हर कोई हमारे पास से भागता हुआ निकलने लगा.”

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि वह एक बगीचे से होकर भागी और बचने के लिए झुककर छिप गई. एक और चश्मदीद लीन कॉल्स ने कहा, “हर कोई भागने लगा, इसलिए हम भी भागे. हमने भीड़ के साथ भागते रहने का फ़ैसला किया… मैं यह देखने के लिए ऊपर स्पेस नीडल की तरफ़ देख रही थी कि हम कहां हैं. यह वाक़ई बहुत डरावना था.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर