IPL 2026: IPL 2026 के शुरुआती 20 मैचों का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आईपीएल का पहला मैच 28 मार्च से शुरू होगा जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद आमने सामने भिड़ेंगे। यह मुकाबला बैंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। बता दें, तमिल नाडु, असम, और पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनावों की घोषणा के बाद आईपीएल के बाकी के मैचों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा। इसके साथ ही मध्य पूर्वी में में हो रहे तनाव और जंग का असर आईपीएल में भी देखने को मिलेगा। भारत में गैस और तेल की आपूर्ति के कारण आईपीएल गोवर्निंग काउंसिल चिंतित है। आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों और स्टाफ के लिए ठहरने के लिए बड़े होटलों में भारी मात्रा में एलपीजी की जरूरत होती है। साथ ही मध्य पूर्वी के एयर स्पेस बंद होने से ऑस्ट्रेलिया, वेस्ट इंडीज,और दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को भारत पहुँचने में दिक्कत हो रही है। आईपीएल में अक्सर अमीरात एयरलाइन्स, कतर एयरवेज़,और कई गुल्फ आधारित कंपनियां भारी निवेश करती है। लेकिन युद्ध के कारण विज्ञापन में करीब 200 से 250 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है। फिलहाल अभी आईपीएल 2026 के पहले 20 मैचों के कार्यक्रम 28 मार्च 2026 से 12 अप्रैल 2026 तक जारी किया गया है।


