Wednesday, July 22, 2026

आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर सरयू राय ने सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी से की ये अपील

रांची : अगले महीने यानी जून में झारखंड से राज्यसभा की खाली होने वाली दो सीटों पर चुनाव प्रस्तावित है। पिछले साल 4 अगस्त को दिशोम गुरू शिबू सोरेन के निधन होने के बाद से एक सीट रिक्त है तो वहीं दूसरी सीट भाजपा सांसद व झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दीपक प्रकाश के 21 जून को कार्यकाल खत्म होने के बाद रिक्त हो रही है। ऐसे में इस चुनाव को लेकर राज्य में सियासी पारा चढ़ता नजर आ रहा है.

इसे भी पढ़ें : भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी का बड़ा दावा, बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार के काराधीक्षक ने महिला कैदी का किया यौन शोषण

जदयू विधायक व पूर्व मंत्री सरयू राय ने इस संबंध में रविवार को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा, ” झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर अगले माह चुनाव होंगे.संभावना है कि एक सीट के लिए राजनीतिक संपर्क वाले उद्योग जगत के कतिपय धनवान ज़ोर आज़माइश करें.ऐसा #जेएमएम या/और #भाजपा के समर्थन के बिना संभव नहीं होगा.ऐसे में @HemantSorenJMM और @yourBabulal स्थानीय प्रत्याशी पर विचार करें.”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर