Tuesday, September 15, 2026

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सरना धर्म प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन में शामिल होने का दिया निमंत्रण

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, काके रोड में सुगू कुरु पोटा बाड़ी रोम गाद के एक प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि “राष्ट्रीय सरना धर्म महासम्मेलन-2025” का आयोजन आगामी 24 और 25 नवंबर 2025 को TTPS, तलपनिया (बोकारो) में किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने किया प्रतिनिधिमंडल के प्रयासों की सराहना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन राज्य की सांस्कृतिक और धार्मिक एकता को मजबूती देते हैं। उन्होंने कहा कि सरना धर्म की परंपरा प्रकृति, मानवता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जिसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में आदिवासी संस्कृति और पहचान को मजबूत करेगा।

Also Read: चाईबासा कांड से हिली स्वास्थ्य व्यवस्था : थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों में HIV संक्रमण से सिस्टम की पोल खुली

प्रतिनिधिमंडल में कई प्रमुख शामिल

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में तुम्बुरू घाटा बाड़ी केमिकलोबिन मनिया किस्कू, बिदेस सोरेन (गाथा नदपुरी), सुरेंद्र दुई, बुधन बॉरेन, सुखराम बेगम, धरान मुर्मू और संतोष हेमंत शामिल थे।

 

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर