Monday, April 20, 2026

बिहार में आज से “सम्राट” राज, 11 बजे शपथ ग्रहण समारोह, पहली बार जदयू कोटे से दो डिप्टी सीएम

पटना : बिहार को 20 साल बाद आज नया सीएम मिलने जा रहा है। एनडीए विधानमंडल दल के नए नेता सम्राट चौधरी सुबह 10:50 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में आयोजित होगा, जिसमें राज्यपाल सैयद अता हसनैन नए सीएम को शपथ दिलाएंगे। इस मौके पर जदयू कोटे से दो नेताओं विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र यादव को बतौर डिप्टी सीएम शपथ दिलाई जाएगी. इसके अलावा किसी अन्य के मंत्री बनने की फिलहाल संभावना नहीं है.

शपथ ग्रहण समारोह में रहेंगे मौजूद

शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व सीएम व जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन, पूर्व बीजेपी अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री व लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्री व हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी समेत एनडीए के कई अन्य नेता भी मौजूद रहेंगे. इससे पहले मंगलवार शाम सम्राट चौधरी ने राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था और इस संबंध में एनडीए के 201 विधायकों का समर्थन पत्र भी सौंपा था, जिसके बाद राज्यपाल ने बुधवार को नई सरकार के शपथ ग्रहण के लिए आमंत्रित किया था।

इसे भी पढ़ें : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत व 25 से ज्यादा घायल

इनके मंत्री बनने की चर्चा तेज 

जदयू से बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मदन सहनी, जमा खान और सुनील कुमार के नाम की चर्चा है। इनमें बिजेंद्र यादव और व‍िजय चौधरी डिप्‍टी सीएम होंगे। इसी तरह भाजपा से विजय सिन्हा, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, लखेंद्र पासवान, रमा निषाद, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद और संजय सिंह टाइगर फिर से मंत्री बनाए जा सकते हैं। जबकि लोजपा (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह, हम से संतोष कुमार सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल होंगे।

46 वर्ष बाद सफल हुई भाजपा

भाजपा आखिरकार 46 वर्ष बाद आज सत्ता की बागडोर संभालने की उपलब्धि प्राप्त कर लेगी। 1980 में स्थापना काल के उपरांत 1990 में राजद और 2006 से जदयू को सत्ता में लाने के बावजूद भाजपा को लंबे समय तक बिहार में सहयोगी की भूमिका में ही रहना पड़ा। भाजपा ने इस दौरान संगठनात्मक मजबूती पर खास ध्यान दिया। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का विस्तार, पिछड़े और अति पिछड़े वर्गों में पैठ बनाने की रणनीति, और केंद्र की नीतियों का प्रभावी प्रचार इन सभी ने पार्टी को धीरे-धीरे मजबूत किया और अंत में सफल हुई।

एयर नाउ स्पेशल

कोर्ट ने ठहराया दोषी, फिर भी कुर्सी बरकरार! रघुनंदन...

रांची: झारखंड में विकास की गाड़ी जिन कंधों पर टिकी है, उनमें से एक कंधा कानूनी रूप से 'दागी' निकल चुका है। दक्षिणी छोटानागपुर...
- Advertisement -spot_img
App Logo

Download Our App

Download Now ➥

ट्रेंडिंग खबर