Sunday, November 1, 2026

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 6 की मौत व 25 से ज्यादा घायल

न्यूज डेस्क : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी पर्व पर श्री आनंदपुर साहिब माथा टेक कर लौट रही संगत की बस मंगलवार देर रात भटेड़ी गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 25 से ज्यादा अन्य श्रद्धालु घायल हो गए हैं। दो गंभीर घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

बस्सी पठाना तहसील के गांव मैण माजरी की संगत बैसाखी के मौके पर श्री आनंदपुर साहिब गई थी। संगत में गांव डडयाना, माजरा और शेरगढ़ बाड़ा के लोग भी शामिल थे। सभी श्रद्धालु मैण माजरी के गुरुद्वारा साहिब की पालकी वाली बस में सवार होकर देर रात लौट रहे थे। गांव मैण माजरी से करीब 3 किलोमीटर पहले गांव भटेड़ी के पास बस अचानक हादसे का शिकार हो गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।

सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा बल की टीम और बस्सी पठाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को बस से निकाल कर तुरंत अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार रोपड़ जिले के मोरिंडा सिविल अस्पताल में 15 घायलों को भर्ती कराया गया।

इसे भी पढ़ें : सम्राट चौधरी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, कल सुबह लेंगे बिहार CM पद की शपथ

घायलों को लाया गया अस्पताल

फतेहगढ़ साहिब सिविल अस्पताल में 9 घायलों को लाया गया। फतेहगढ़ साहिब से 2 की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बस्सी पठाना अस्पताल में भी कुछ घायलों का इलाज चल रहा है।

हादसे की खबर मिलते ही एसएसपी फतेहगढ़ साहिब शुभम अग्रवाल, डीएसपी बस्सी पठाना राजकुमार शर्मा और विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने राहत कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने रात में ही क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटाया। इसके बाद यातायात सुचारू किया गया।

हरसिमरत कौर बादल ने हादसे पर गहरा दुख जताया

शिरोमणि अकाली दल की सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ होने की अरदास की।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर