Wednesday, October 28, 2026

लोहरदगा में ट्रेन के आगे कूदकर प्रेमी युगल ने दी जान, शवों की पहचान व कारणों की तलाश में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क: झारखंड के लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड अंतर्गत जोबांग थाना क्षेत्र के खरचा गांव स्थित रेल लाइन से पुलिस ने 2 शव बरामद किया है. जिसमें से एक युवक और युवती है जिसका शरीर ट्रेन से कट गया और मौके पर ही मौत हो गई. फिलहाल पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी हुई है. इसके साथ ही पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की है.

प्रेमी जोड़े ने की आत्महत्या 

जानकारी के अनुसार, यह स्थान लोहरदगा सीमा पर स्थित रिचुघूटा रेलवे स्टेशन के निकट है. वहीं मृतक युवक-युवती की उम्र 17-18 साल बताई जा रही है. इस हादसे में दोनों का सिर ट्रेन में पूरी तरह से कुचल गया, जिस कारण से दोनों की पहचान कर पाना पुलिस के लिए थोड़ा मुश्किल हो गया है. पुलिस आसपास के लोगों को बुलाकर उनकी पहचान कराने का प्रयास कर रही है और पूछताछ भी कर रही है.

इसे भी पढ़े: झारखंड के 17 जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, 5 मई तक मिलेगी गर्मी से राहत

जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों ने कहा दोनों के बीच प्रेम संबंध था और दोनों ने आत्महत्या किया है. मौके पर जोबांग थाना पुलिस, आरपीएफ के अधिकारी और जवान पहुंचे. जिन्होंने मामले की जांच करते हुए शवों को ट्रेन लाइन से हटाया ताकि रेल यातायात बाधित न हो. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर