Wednesday, July 22, 2026

दिल्ली में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की AC ब्लास्ट से हुई मौत

दिल्ली: दिल्ली के हौज खास इलाके में गुरुवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में रिटायर्ड IAS अधिकारी धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह एयर-कंडीशनर (AC) की इनडोर यूनिट में ब्लास्ट को माना जा रहा है। हादसे के समय घर में कुल पांच लोग मौजूद थे। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

धुएं के कारण दम घुटने से हुई मौत

दिल्ली फायर ब्रिगेड के अनुसार रात 11:24 बजे हौज खास एन्क्लेव स्थित एक मकान में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिनमें एक वॉटर बाउज़र भी शामिल था। दमकल कर्मियों ने करीब 12:20 बजे आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंचने से पहले ही PCR कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से दो घायलों को AIIMS ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया था। इलाज के दौरान धुएं के कारण दम घुटने से धनेंद्र कुमार की मौत हो गई। उनके बेटे का अस्पताल में इलाज जारी है।

मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम

अधिकारियों के मुताबिक आग ग्राउंड-प्लस-टू-स्टोरी यानी तीन मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रखे घरेलू सामान और पहली मंजिल पर लगी लकड़ी की खिड़कियों तक फैल गई थी। आग लगने के कारण घर के अंदर काफी धुआं भर गया था, जिससे लोगों को बाहर निकलने में परेशानी हुई। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके का मुआयना किया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि घर के अंदर लगे एयर-कंडीशनर की इनडोर यूनिट में विस्फोट होने के बाद आग लगी हो सकती है। हालांकि, बिजली के उपकरणों और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच अभी जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। फिलहाल किसी साजिश या गड़बड़ी की आशंका नहीं जताई गई है।

प्रशासनिक सेवा में रहा लंबा अनुभन

धनेंद्र कुमार हरियाणा कैडर के 1968 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी थे। वे वर्ल्ड बैंक में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद पर भी काम कर चुके थे। इसके अलावा वे कॉम्पिटीशन कमीशन ऑफ इंडिया (CCI) के पहले चेयरमैन रहे थे। CCI एक सरकारी संस्था है, जिसकी स्थापना वर्ष 2003 में की गई थी। इसका उद्देश्य बाजार में कंपनियों द्वारा अपनी ताकत के गलत इस्तेमाल को रोकना और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा सुनिश्चित करना है। आयोग ने मई 2009 से पूरी तरह काम करना शुरू किया था।

यह भी पढ़ें: झारखंड के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश, लोगों को गर्मी से मिली राहत

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर