Monday, November 2, 2026

CM हेमंत सोरेन से सरना पूजा समिति के प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, सरहुल महोत्सव में शामिल होने का दिया निमंत्रण

रांची: हेमंत सोरेन से शुक्रवार को रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उन्हें सरहुल महोत्सव में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

सरहुल महोत्सव में शामिल होने का न्योता

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर 21 मार्च को आयोजित होने वाले सरहुल पूजा महोत्सव में भाग लेने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा। इस दौरान पर्व की तैयारियों और आयोजन से जुड़ी जानकारी भी साझा की गई। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में समिति के अध्यक्ष विश्वास उरांव सहित कमल मुंडा, रोहन कच्छप, आशुतोष गोस्वामी, सुधीर मिंज और बसंत टोप्पो शामिल थे। सभी ने मिलकर मुख्यमंत्री को कार्यक्रम में आने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें: इंस्टिट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज में नामांकन पर रोक, झारखंड हाईकोर्ट का सख्त आदेश

सरहुल का सांस्कृतिक महत्व

सरहुल झारखंड का प्रमुख प्रकृति पर्व है, जिसमें पेड़-पौधों और प्रकृति की पूजा की जाती है। यह आदिवासी समाज की आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। समिति के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष सरहुल महोत्सव को लेकर लोगों में खासा उत्साह है और बड़े स्तर पर आयोजन की तैयारी की जा रही है। मुख्यमंत्री की उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ेगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर