Saturday, October 31, 2026

राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से जमानत, 1.5 करोड़ जमा करने के बाद राहत

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करने के बाद जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद अब वे तिहाड़ जेल से बाहर आ सकेंगे।

क्या है पूरा मामला

यह मामला करीब 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस केस से जुड़ा है। इस मामले में अदालत की सुनवाई चल रही थी और राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद थे। दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि अंतरिम राहत के लिए 1.5 करोड़ रुपये का डिमांड ड्राफ्ट जमा करना होगा। राजपाल यादव ने अदालत के निर्देश के अनुसार संबंधित कंपनी को 1.5 करोड़ रुपये जमा कर दिए, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

कब होगी अगली सुनवाई

कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च तय की है। तब तक अभिनेता को अंतरिम राहत मिली है और केस की आगे की प्रक्रिया जारी रहेगी। बताया जा रहा है कि चेक बाउंस से जुड़े इस पुराने विवाद में भुगतान को लेकर कानूनी कार्रवाई चल रही थी। इसी वजह से उन्हें तिहाड़ जेल जाना पड़ा था। जमानत की खबर सामने आने के बाद उनके प्रशंसकों में खुशी है। सोशल मीडिया पर भी लोग अभिनेता के जल्द रिहा होने की उम्मीद जता रहे हैं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर