Entertainment Desk: रियलिटी शो ‘Lock Upp Sach Ya Saza‘ में जल्द एक नई Wild Card Entry होने वाली है। लीक हुए नए प्रोमो के बाद फैंस का कहना है कि ये कोई और नहीं बल्कि ‘Rebel Kid’ अपूर्वा मखीजा हो सकती हैं।
हालांकि मेकर्स या अपूर्वा की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।
लीक प्रोमो में क्या दिखा?
वायरल हो रहे प्रोमो में होस्ट फराह खान कहती नजर आ रही हैं, “प्लीज, सबसे धमाकेदार गैंग लीडर का स्वागत कीजिए। हमारी नई वाइल्ड कार्ड एंट्री।”
वीडियो में चेहरे का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन फैंस का मानना है कि आवाज और हिंट्स ‘The Traitors’ फेम अपूर्वा मखीजा की तरफ इशारा कर रहे हैं। पहले भी अपूर्वा के शो में आने की चर्चा थी।
प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस अपूर्वा को जेल में देखने के लिए एक्साइटेड हैं।
Apoorva, Sufi और Yogesh से क्या है कनेक्शन?
अपूर्वा का नाम पहले भी विवादों में रहा है।
1. Sufi Motiwala के साथ झगड़ा:
‘The Traitors’ के बाद अपूर्वा और सूफी की दोस्ती हुई थी, लेकिन बाद में दोनों के बीच तनातनी हो गई। दोनों का “बेस्ट फ्रेंड से दुश्मन” वाला ड्रामा सोशल मीडिया पर खूब चला था।
2. Yogesh Rawat से टकराव:
‘Splittsvilla‘ में अपूर्वा ने योगेश रावत के बिहेवियर पर सवाल उठाए थे। योगेश ने लाइव आकर जवाब भी दिया था।
हाल ही में Lock Upp के एक एपिसोड में धीरज धूपर को योगेश और सूफी में से एक को बचाने का मौका मिला। धीरज ने सूफी को चुना और इस तरह योगेश रावत एलिमिनेट हो गए। योगेश के जाने के बाद उनकी पार्टनर आकांक्षा चौधरी इमोशनल हो गई थीं। आकांक्षा अभी भी शो में बनी हुई हैं।
क्या कहती है फैंस की थ्योरी?
फैंस का मानना है कि अपूर्वा की एंट्री से शो में Sufi और Akanksha के साथ जबरदस्त ड्रामा देखने को मिलेगा। “Rebel Kid” के नाम से फेमस अपूर्वा की बेबाक राय शो को और मसालेदार बना सकती है।
Note: अभी तक चैनल या अपूर्वा ने Wild Card Entry की पुष्टि नहीं की है।
इसे भी देखें :


