Thursday, November 5, 2026

28 साल के लंबे फिल्मी करियर में पहली बार अक्षय कुमार के साथ इस फिल्म में दिखेंगी रानी मुख़र्जी

मनोरंजन : रानी मुखर्जी और अक्षय कुमार दोनों ही 90 के दशक के मशहूर बॉलीवुड स्टार्स हैं। इन दोनों ने अपने-अपने सफल करियर में कई फिल्मों में काम किया, लेकिन कभी भी फैंस को इन दोनों को एक साथ पर्दे पर देखने का मौका नहीं मिला। अब सालों बाद फैंस की ये तमन्ना पूरी होने जा रही है। रानी मुखर्जी अपने 28 साल के लंबे करियर में पहली बार खिलाड़ी कुमार के साथ काम करने के लिए तैयार हैं।

वह भी किसी नई फिल्म के लिए नहीं, बल्कि अक्षय कुमार की एक सफल फ्रेंचाइजी में रानी मुखर्जी की एंट्री हो रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रानी मुखर्जी अक्षय कुमार की ओह माय गॉड (OMG)की अगली पार्ट का हिस्सा बनने जा रही हैं। ये पिछले कुछ सालों में किसी फिल्म के लिए सबसे बड़ी कास्टिंग होने वाली है। ओह माय गॉड अक्षय कुमार की सबसे ज्यादा पसंद की गई फ्रेंचाइजी है। ओह माय गॉड (OMG 3)के तीसरे पार्ट में रानी मुखर्जी का जुड़ना मूवी को एक अलग स्तर पर ले जाएगा।

इस रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि ओह माय गॉड 3 का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू हो चुका है और फिल्म 2026 मिड ईयर में फ्लोर पर जाएगी। अक्षय ने पहले ही ये क्लियर कर दिया था कि OMG 3 के साथ कहानी से लेकर इमोशन, परफॉर्मेंस हर एक स्केल अप होने वाला है। रानी मुखर्जी का जुड़ना इस फ्रेंचाइजी को और भी बड़ा बना देगा। आपको बता दें कि ओह माय गॉड के पहले पार्ट में कांजीलाल की दुकान गिरने के बाद कोर्ट में एक लंबी लड़ाई लड़ता है। वहीं दूसरे पार्ट में महाकाल के भक्त कांति शरण मुद्गल (पंकज त्रिपाठी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनके बेटे को स्कूल से निकाल दिया जाता है, जिसके कारण उन्हें बदनामी के कारण काफी कुछ झेलना पड़ता है। अब तीसरे पार्ट में कहानी कैसे आगे बढ़ेगी, ये देखना दिलचस्प होगा।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर