रांची: रांची विश्वविद्यालय ने UG सेमेस्टर-4 की परीक्षा को लेकर फॉर्म भरने की तारीख तय कर दी है। इसके साथ ही विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के प्रभारी निदेशक की भी नियुक्ति की गई है।
Highlights:
इसे भी पढ़े: CM Hemant Soren की मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य में 7 दिनों बाद भी सुधार नहीं, निजी अस्पताल में चल रहा इलाज
5 अक्टूबर से भर सकेंगे परीक्षा फॉर्म
रांची विश्वविद्यालय के BA, BSc और BCom semester -4 (academic year 2023-27) के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख जारी कर दी गई है। इसके अलावा backlog (academic year 2022-26), CBS backlog और vocational (academic year 2023-26) के विद्यार्थी भी फॉर्म भर सकेंगे। विद्यार्थी 5 से 15 अक्टूबर तक बिना किसी लेट फीस के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। इसके बाद 16 से 20 अक्टूबर तक 400 रुपये विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा किया जा सकेगा।
इतनी देनी होगी परीक्षा फीस
Regular Course के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 300 रुपये, लोकल लेवी 250 रुपये, मार्कशीट शुल्क 50 रुपये और प्रैक्टिकल शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। वहीं, backlog परीक्षा में नन-प्रैक्टिकल विषय के लिए 285 रुपये और प्रैक्टिकल विषय के लिए 385 रुपये शुल्क देना होगा। इसके अलावा हर पेपर के लिए 75 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
डॉ रोजलीना सिंह बनीं प्रभारी निदेशक
रांची विश्वविद्यालय के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर यानी हैप्पीनेस सेंटर की नई प्रभारी निदेशक डॉ रोजलीना सिंह को बनाया गया है। इससे पहले वह इसी सेंटर में उपनिदेशक के पद पर थीं। डॉ परवेज हसन को शोध निदेशक बनाए जाने के बाद डॉ रोजलीना सिंह को अगले आदेश तक प्रभारी निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ रोजलीना सिंह विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर मनोविज्ञान विभाग में शिक्षिका हैं। इसके साथ ही वह विश्वविद्यालय के मालवीय मिशन टीचर्स ट्रेनिंग सेंटर की सहायक निदेशक भी हैं।


