Tuesday, September 29, 2026

BPSC TRE-4: शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 32,388 पदों पर होगी बहाली

एजुकेशन: बिहार में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है। BPSC TRE-4 में कुल 932 पद बढ़ाए गए हैं। बिहार लोक सेवा आयोग ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। अब विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के तहत कुल 32,388 पदों पर भर्ती होगी। TRE-4 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू हो चुकी है और अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़े: Bihar Crime: बेगूसराय, दरभंगा और पटना में फिर बेटियों संग हुआ अपराध, जानें क्या है मामला और कौन हैं आरोपी

कक्षा 9 से 12 तक में इतने पद बढ़े

आयोग के नोटिफिकेशन के अनुसार, माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के 493 पद और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 439 पद जोड़े गए हैं। कक्षा 9 से 10 के लिए पहले 3,877 पद थे, जिन्हें बढ़ाकर 4,370 कर दिया गया है। वहीं कक्षा 11 से 12 के लिए पदों की संख्या 16,101 से बढ़कर 16,540 हो गई है।

कक्षा 1 से 8 तक कितने पद?

कक्षा 1 से 5 तक के लिए 3,847 पद और कक्षा 6 से 8 तक के लिए 8,563 पद निर्धारित हैं। पदों और भर्ती से जुड़ी अन्य जानकारी अभ्यर्थी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

क्या है शैक्षणिक योग्यता?

कक्षा 1 से 5 के लिए CTET Paper-1 या BTET Paper-1 पास होना जरूरी है। कक्षा 6 से 8 के लिए CTET Paper-2 या BTET Paper-2 की योग्यता मांगी गई है। कक्षा 9 से 10 और 6 से 10 के लिए STET Paper-1, जबकि कक्षा 11 से 12 के लिए STET Paper-2 पास होना जरूरी है।

आयु सीमा भी जान लें

इस भर्ती में सामान्य तौर पर अधिकतम आयु सीमा 37 साल है। पिछड़ा वर्ग और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के साथ अनारक्षित वर्ग की महिलाओं को अधिकतम 40 साल तक की छूट है। वहीं SC और ST वर्ग के पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए अधिकतम आयु सीमा 42 साल है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर