Tuesday, September 29, 2026

पलामू के युवक की गुजरात में काम करने के दौरान हुई मौत, चवाचट्टान गांव पहुंचा शव

पलामू : जिले के हुसैनाबाद थानान्तर्गत एक 36 वर्षीय युवा की दुर्घटनावश हुई मौत के बाद चवाचट्टान गांव में सन्नाटा पसरा है। यह जानकारों ने सूचना दी है। उक्त गांव के चंदन रजवार रोजगार की तलाश में गुजरात गया था, जहां बङौदा में 26 सितम्बर की शाम एक टावर के निर्माण में मजदूर के रुप में आजीविका अर्जित कर रहा था।

इसे भी पढ़ें : Palamu Murder: 10 लाख रुपये की सुपारी, फोन पर प्यार का जाल और जंगल में हत्या, ऐसे रची गई पंकज को मारने की साजिश

मिली जानकारी के अनुसार करीब चार बजे टावर क्रेन से प्लाई शिफ्टिंग का काम चल रहा था, इसी दौरान बेल्ट से करीब 20 प्लाई फिसलकर चंदन के ऊपर जा गिरे, इससे हादसे में सिर से लेकर पैर तक गंभीर चोट लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया था, इस अप्रत्याशित घटना के बाद साथी मजदूरों ने तत्काल उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक मजदूर का शव कल गांव पहुंचा, जहां आज (मंगलवार) को उसकी अंत्येष्टि कर दी गई। इसके दो छोटे- छोटे बच्चे हैं। पत्नी, बच्चों, माता-पिता और परिजनों के विलाप से पूरा माहौल गमगीन हो गया। चंदन का अंतिम संस्कार आज हरही नदी चक्कर घाट के मुक्तिधाम तट पर किया गया। चंदन रजवार, मंगरू रजवार के पुत्र थे। परिजनों के अनुसार वह परिवार के भरण-पोषण और बेहतर कमाई की उम्मीद में गुजरात में काम कर रहे थे। चंदन अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से स्नेह और सुरक्षा का साया उठ गया।

कुर्मीपुर पंचायत के मुखिया पति सह समाजसेवी अजय रजवार, समाजसेवी ओमप्रकाश राजभर समेत अन्य ग्रामीणों ने मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग दिलाने की मांग की है। इस बीच, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि “युवक की मौत की खबर जिला प्रशासन के संज्ञान में है, उसके आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने पर विचार किया जा रहा है ।”

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? GDP के आंकड़ों से...

Rohit Anil Tripathi कौन हैं सुभाष चंद्र गर्ग? जो कभी कहते हैं कि देश की जीडीपी के आंकड़े सही नहीं हैं, कभी अपनी किताब में...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर