Tuesday, November 3, 2026

उत्पाद सिपाही बहाली प्रश्नपत्र लीक साजिश मामले में रांची पुलिस की पटना में ताबड़तोड़ छापेमारी

रांची/पटना: बीते 11 अप्रैल को रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा प्रश्नपत्र लीक साजिश मामले में रांची पुलिस ने पटना के कई ठिकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की. पुलिस टीम ने बुद्धा कॉलोनी स्थित बाबा लॉज, बोरिंग रोड के एक अपार्टमेंट और मालसलामी इलाके में एक साथ दबिश दी. कई घंटों तक चले इस कार्रवाई के दौरान बाबा लॉज में ठहरे कुछ युवकों से भी पुलिस ने पूछताछ की. बताया जा रहा है कि रांची पुलिस को मालसलामी निवासी अभिषेक उर्फ छोटू के पटना में छिपे होने की सूचना मिली थी.

इसे भी पढ़ें : उत्पाद सिपाही परीक्षा मामले में जेल में बंद 60 से ज्यादा अभ्यर्थियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

घटनास्थल पर मौजूद था आरोपी

बताया जा रहा है कि अभिषेक उर्फ छोटू 11 अप्रैल की देर रात जब रांची पुलिस ने तमाड़ थाना क्षेत्र के रड़गांव स्थित निर्माणाधीन नर्सिंग कॉलेज में छापेमारी की थी, तो इस दौरान अपने सहयोगी सोनू के साथ वह मौके पर ही मौजूद था. इस दौरान जैसे ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तो अंधेरा का फायदा उठाते हुए वह अपने कई अन्य सहयोगियों के साथ मौके से फरार होने में कामयाब रहा, हालांकि मामले का मास्टरमाइंड जहानाबाद निवासी अतुल वत्स को पुलिस गिरफ्तार करने में सफल रही।

मामले में नया खुलासा

जांच में यह भी सामने आया है कि प्रश्नपत्र लीक के लिए अतुल ने पटना सिटी के चुनचुन यादव से संपर्क किया था. चुनचुन को व्हाट्सएप के जरिए विकास नामक व्यक्ति ने प्रश्नपत्र भेजा था। चुनचुन यादव को रांची पुलिस पटना से गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि विकास अब भी फरार है. पटना सिटी के अभिषेक सिन्हा, गया के गौरव, जहानाबाद के सोनू, मनीष, नवादा के कृष्णा और दानापुर के फिरोज समेत कई आरोपी पुलिस के रडार पर हैं. इनमें से कुछ आरोपी घटना के दिन रांची में मौजूद थे, हालांकि जांच के दौरान बरामद प्रश्नपत्र का मिलान मूल प्रश्नपत्र से नहीं हो पाया है, जिससे जांच का दायरा और बढ़ा दिया गया है.

अतुल वत्स को पटना पुलिस लेगी रिमांड पर

अतुल वत्स के खिलाफ पटना के बुद्धा कॉलोनी, दानापुर और एसके पुरी थाना में पहले से कई मामले दर्ज हैं. दानापुर और बुद्धा कॉलोनी पुलिस पिछले छह साल से उसकी तलाश कर रही थी. इसके अलावा आर्थिक अपराध इकाई भी तलाश में थी. अब पटना पुलिस उसे रिमांड पर लेने की तैयारी में है. इधर रांची पुलिस की टीमें फिलहाल पटना में सक्रिय हैं और फरार आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर लिया जाएगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर