Monday, November 2, 2026

झारखंड में राज्यसभा चुनाव के लिए रांची हाई अलर्ट पर, सादे लिबास में 20 अधिकारी-कर्मचारी तैनात

रांची: झारखंड में 18 जून 2026 को राज्यसभा की 2 सीटों पर मतदान होगा. जिसे लेकर राज्य सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से सतर्क है. चुनाव को लेकर पुलिस मुख्यालय की ओर से हाई अलर्ट जारी है. चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करने के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है. रांची के सभी स्थानों पर सादी वर्दी में स्पेशल ब्रांच के कर्मचारी और पदाधिकारी, सीआईडी के कर्मचारी और इनकम टैक्स के कर्मचारियों की तैनाती की गई है.

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

गतिविधियों पर विशेष नजर

जानकारी के अनुसार, राज्यसभा चुनाव से जुड़े घटनाक्रम पर स्पेशल ब्रांच के 20 पदाधिकारियों और कर्मचारियों को रांची में तैनात किया गया है. जिन्हें महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है. सभी कर्मी सादे लिबास में रहकर अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं. इसके साथ ही वे हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है और समय-समय पर रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जा रही है.

इसे भी पढ़े: रांची के पंडरा के शराब दुकान में नकाबपोश आरोपी ने लगाई आग, CCTV में तस्वीर कैद

सादे लिबास में तैनात कर्मी

स्पेशल ब्रांड के कर्मी होटल रेजिशन, झारखंड विधानसभा, मुख्यमंत्री आवास, प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात है. इन स्थानों पर चुनाव गतिविधि के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर रख रही है. राजनीतिक दलों के नेताओं की आवाजाही और चुनावी गतिविधियों की जानकारी जमा की जा रही है. वहीं असामान्य स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक सूचनाएं मुख्यालय तक पहुंचाई जा रही है, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जाए.

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:- 

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर