Saturday, October 31, 2026

प बंगाल, तमिलनाडु और असम समेत 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली : चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए द्विवार्षिक राज्यसभा चुनाव की घोषणा की है। 10 राज्यों की 37 सीटों के लिए राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। मतदान 16 मार्च को और वोटों की गिनती उसी दिन होगी। महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, असम, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और बिहार की खाली हो रही राज्यसभा सीटों पर चुनाव कराए जाएंगे।

जारी कार्यक्रम के मुताबिक पश्चिम बंगाल और बिहार की 5-5 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। तमिलनाडु की 6 सीटों पर चुनाव कराया जाएगा। बता दें कि शरद पवार, रामदास अठावले, कणिमोझी, तिरुचि शिवा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश का कार्यकाल 2 अप्रैल को समाप्त हो रहा है।

26 फरवरी को अधिसूचना

राज्यसभा की 37 सीटों के लिए 26 फरवरी को नोटिफिकेशन जारी होगा, 5 मार्च तक उम्मीदवार नामांकन भर पाएंगे वहीं 6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 मार्च तक कैंडिडेट नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद 16 मार्च को वोटिंग होगी वहीं इसी दिन यानी 16 मार्च की शाम 5 बजे से वोटों की गिनती होगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तारीख 20 मार्च 2026 है।

असम में तीन सीटों पर वोटिंग होगी, बिहार में 5 सीटें खाली हो रही हैं। महाराष्ट्र की 7 सीटें खाली हो रही हैं तो ओडिशा में चार सीटों पर वोटिंग होगी वहीं तमिलनाडु की 6 सीटें खाली हो रही हैं साथ ही पश्चिम बंगाल से 5 सीटें खाली हो रही हैं।

बता दें कि अप्रैल में जिन प्रमुख सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, उनमें महाराष्ट्र से प्रियंका चतुर्वेदी, शरद पवार और रामदास अठावले शामिल हैं. ओडिशा से ममता मोहांता, मुजिबुल्ला खान, सुजीत कुमार और निरंजन बिशी का कार्यकाल भी खत्म होगा. तमिलनाडु से एम थंबीदुरई, तिरुचि शिवा और कनिमोझी की सीटें खाली होंगी.

इसके अलावा पश्चिम बंगाल से साकेत गोखले और सुब्रत बख्शी, असम से रामेश्वर तेली, बिहार से अमरेंद्र सिंह धारी, रामनाथ ठाकुर, उपेंद्र कुशवाहा और राज्यसभा के उपसभापति हरीवंश नारायण सिंह का कार्यकाल भी अप्रैल में समाप्त हो रहा है. इसके अलावा छत्तीसगढ़ से कवि तेजपाल सिंह और फूलो देवी नेताम, हरियाणा से किरण चौधरी, हिमाचल प्रदेश से इंदु बाला गोस्वामी तथा तेलंगाना से अभिषेक मनु सिंघवी और केआर सुरेश रेड्डी का कार्यकाल भी पूरा होगा.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर