Tuesday, September 15, 2026

छठ पर ट्रेनों में भीड़ पर राहुल गांधी ने उठाया सवाल, लालू यादव ने स्पेशल ट्रेनों को सरकार पर साधा निशाना

देश : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिवाली, भाईदूज और छठ पर अपने घर जाने वाले लोगों के लिए रेलवे की ओर से किए गए ख़ास इंतज़ामों पर सवाल उठाए हैं. रेल मंत्रालय के मुताबिक़ अक्तूबर और नवंबर महीने में बिहार के लिए 2200 विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं. लेकिन राहुल गांधी का दावा है कि ये ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, लोग ट्रेन के दरवाज़ों और छत तक पर लटक कर यात्रा कर रहे हैं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि त्योहार पर घर जाने की लालसा अब एक संघर्ष बन चुकी है.

उन्होंने लिखा, ’’यह लालसा अब एक संघर्ष बन चुकी है. बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं. टिकट मिलना असंभव है, और सफ़र अमानवीय हो गया है. कई ट्रेनों में क्षमता से 200 फ़ीसदी तक यात्री सवार हैं. लोग दरवाज़ों और छतों तक लटके हैं.”

उन्होंने लिखा, “फ़ेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं. कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? क्यों हालात हर साल और बदतर ही होते जाते हैं. क्यों बिहार के लोग हर साल ऐसे अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं? अगर राज्य में रोज़गार और सम्मानजनक जीवन मिलता, तो उन्हें हज़ारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता. वो सिर्फ़ मजबूर यात्री नहीं, एनडीए की धोखेबाज़ नीतियों और नीयत का जीता-जागता सबूत हैं. यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं.’’

लालू यादव ने सरकार पर साधा निशाना

उधर स्पेशल ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़ को लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि “मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके़ से ट्रेनों में सफ़र करना पड़ रहा है.” उन्होंने लिखा, “झूठ के बेताज बादशाह और जुमलों के सरदार ने शेखी बघारते हुए कहा था कि देश की कुल 13,198 ट्रेनों में से 12 हज़ार रेलगाड़ियां छठ पर्व के अवसर पर बिहार के लिए चलाई जाएंगी. यह भी सफ़ेद झूठ निकला.”

राजद प्रमुख ने कहा, “20 सालों की एनडीए सरकार में पलायन का दंश झेल रहे बिहारियों के लिए लोक आस्था के महापर्व छठ पर भी ये लोग रेलगाड़ियां ढंग से नहीं चला सकते. मेरे बिहारवासियों को अमानवीय तरीके़ से ट्रेनों में सफ़र करना पड़ रहा है. कितना शर्मनाक है?”
उन्होंने कहा, “डबल इंजन सरकार की ग़लत नीतियों के कारण हर वर्ष बिहार के चार करोड़ से अधिक लोग काम के लिए अन्य राज्यों में पलायन करते हैं. यूपीए सरकार के बाद से एनडीए सरकार ने बिहार में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगाया. ये लोग बिहार विरोधी हैं.” दरअसल, केंद्र सरकार ने कहा था कि वह दिवाली-छठ पर लोगों की सुविधा के लिए इस बार 12 हज़ार स्पेशल ट्रेनें चला रही है. इसके बावजूद ट्रेनों में भीड़ काफ़ी देखी जा रही है. इसी को लेकर लालू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर सरकार पर निशाना साधा.

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर