Thursday, October 29, 2026

राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं. ये कहा

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को याद किया और आज़ादी को एक ज़िम्मेदारी बताया.

राहुल गांधी ने कहा, “आज़ादी स्वतंत्रता सेनानियों की ओर से दिया गया सिर्फ़ एक तोहफा नहीं, बल्कि एक ज़िम्मेदारी भी है. यह ज़िम्मेदारी है सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलने की, संविधान और तिरंगे के मूल्यों को अपने दिल में रखने की और हर हाल में लोकतंत्र की रक्षा करने की.” उन्होंने कहा कि उन्हें गर्व है कि देशवासी, खासकर युवा, इन मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हैं.

इसे भी पढ़ें: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर बोले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन: झारखंड की नई पहचान लिखेंगे युवा, विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे’

मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी दी शुभकामनाएं

इधर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धांजलि दी और देश की अब तक की यात्रा को उपलब्धियों, संघर्षों और संकल्पों की यात्रा बताया.

खड़गे ने कहा, “हमारे लिए स्वतंत्रता केवल अंग्रेज़ी हुकूमत से मुक्ति नहीं है. यह संविधान से मिला वह भरोसा है, जो हर भारतीय को समानता, सम्मान, न्याय और अपनी बात कहने का अधिकार देता है. यही हमारे लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति और हर नागरिक का सबसे मज़बूत सुरक्षा कवच है.”

कांग्रेस अध्यक्ष ने युवाओं, किसानों, महिलाओं, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों के अधिकारों और अवसरों पर ज़ोर दिया. खड़गे ने देशवासियों से ऐसी आज़ादी की रक्षा करने का आह्वान किया, जिसमें हर आवाज़ को सम्मान, हर सपने को अवसर और हर भारतीय को आगे बढ़ने का समान अधिकार मिले.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर