Wednesday, November 4, 2026

राघव चड्ढा बने राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष, राज्यसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

न्यूज डेस्क: राघव चड्ढा को राज्यसभा की याचिका समिति का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में इसकी जानकारी दी गई। राज्यसभा के सभापति सी. पी. राधाकृष्णन ने समिति का पुनर्गठन करते हुए 10 सदस्यों को इसमें शामिल किया है। राघव चड्ढा की नियुक्ति 20 मई से प्रभावी मानी जाएगी।

राज्यसभा सचिवालय के अनुसार, इस समिति में राघव चड्ढा के अलावा हर्ष महाजन, गुलाम अली, शंभू शरण पटेल, मयंककुमार नायक, मस्तान राव यादव बीधा, जेबी माथेर हिशाम, सुभाशीष खुंटिया, रोंगवरा नारजारी और संदोष कुमार पी को सदस्य बनाया गया है। यह समिति संसद में आने वाली विभिन्न याचिकाओं और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा करती है।

Air Now के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें:-

राज्यसभा सचिवालय ने जारी की अधिसूचना

आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यसभा के सभापति ने समिति का पुनर्गठन किया है और राघव चड्ढा को उसका अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति को संसद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों में से एक माना जा रहा है। पिछले कुछ समय से राघव चड्ढा अपनी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। एक अन्य अधिसूचना में राज्यसभा सचिवालय ने बताया कि मेनका गुरुस्वामी को कॉरपोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 की संयुक्त समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह विधेयक कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े नियमों में बदलाव और सुधार से संबंधित है।

राज्यसभा की याचिका समिति को संसद की अहम समितियों में शामिल माना जाता है। यह समिति आम लोगों और संस्थाओं की ओर से संसद को भेजी गई याचिकाओं की जांच करती है और उन पर सुझाव तथा रिपोर्ट तैयार करती है। ऐसे में राघव चड्ढा की नियुक्ति को राजनीतिक और संसदीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी से मिले अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, सुरक्षा और व्यापार समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा

Air Now के यूट्यूब चैनल को देखने के लिए यहां क्लिक करें:-

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर