Sunday, November 1, 2026

पटना के बेउर जेल से बाहर आए पूर्णिया सांसद पप्पू यादव, तीन मामलों को लेकर किया बड़ा दावा

पटना : पूर्णिया सांसद पप्पू यादव कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आ गए हैं। जेल से निकलते ही पप्पू यादव सत्ता में बैठे तीन नेताओं और बिहार की पुलिस पर जम बरसे और कहा कि अब मैं नीट छात्रा मामले समेत कई मामलों में कई चीजों का खुलासा करूँगा। पप्पू यादव ने कहा कि मैं नीट छात्रा का मामला रुकने नहीं दूंगा साथ ही खेमका और रुपेश हत्याकांड समेत अन्य कई मामलों का खुलासा कर इसमें शामिल सफेदपोशों का चेहरा बेनकाब करूंगा। पप्पू यादव जेल से निकलते ही फुलवारीशरीफ पहुंचे जहां गुरुवार को एक छात्रा की संदिग्ध मौत हो गई थी।

पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अपनी हत्या की साजिश का भी आरोप लगाया और कहा कि मुझे बस सच बोलने की सजा दी गई है और मुझे इसका अंदाजा नहीं था कि सच बोलने से इतनी तकलीफ होगी। मुझे लगता है कि अब इतना सच बोलने पर मुझे विचार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार में एक दो लोग हैं जिन्होंने बदमाशी किया है। इस मामले में मैं लोकायुक्त, हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस, स्पीकर को पटना के SSP के करतूतों की जानकारी दूंगा। SSP ने पहले भी मुझे लॉरेंस मामले में मुझे बेइज्जत करने की कोशिश की थी। इस मामले में मैं किसी भी इंस्पेक्टर या दारोगा को दोष नहीं दूंगा।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि इसमें SSP, SI दीपक कुमार और SP भानु प्रताप सिंह के साथ ही दिल्ली, पटना बिहार और पूर्णिया के एक एक नेता की बहुत बड़ी साजिश थी। मैं आप सबसे वादा करता हूं कि मैं खेमका हत्याकांड जिसकी हत्या बेलाल ने की। उस मामले में बिहार के एक वरिष्ठ मंत्री के परिवार के लोग शामिल हैं। खेमका मामले में एनकाउंटर गलत बच्चे का हुआ था। उस बच्चे के एनकाउंटर मामले में मैं हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा, मेरे पास सबूत है। मैं इंडिगो मैनेजर रुपेश की हत्या मामले के आरोपी को लेकर भी मैं सुप्रीम कोर्ट जा रहा हूँ। नीट छात्रा के मामले को मैं रुकने नहीं दूंगा। मैं राहुल गांधी समेत उन सभी नेताओं को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने मेरे मुश्किल वक्त में मेरा साथ दिया है। इसके साथ ही मैं मीडिया के लोगों का भी ऋणी हूं कि आज मेरी जीत में न्यायालय और मीडिया का।

पप्पू यादव ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे साथ बहुत ही गलत किया गया है, मुझे मारने की साजिश रची गई थी। मैं PMCH के अधीक्षक का कॉल डिटेल्स निकलवाउंगा, और साजिश में शामिल लोगों का चेहरा बेनकाब करूंगा। पूरी साजिश थी कि पप्पू यादव के आवाज को बंद कर देना है। आज मेरा सच और भगवान से विश्वास उठ गया। सच बोलना इतना तकलीफदेह होगा मुझे लगता है कि अब इस पर विचार करना पड़ेगा कि इतना सच बोलना चाहिए या नहीं।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर