Friday, October 30, 2026

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का पीएम मोदी पर निशाना, कहा – ‘पीएम वर्क फ़्रॉम होम क्यों नहीं कर सकते’

नई दिल्ली : पेट्रोल और डीज़ल बचाने की प्रधानमंत्री मोदी की अपील पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि सबसे पहले प्रधानमंत्री को अपनी विदेश यात्रायों से बचना चाहिए. भगवंत मान ने कहा, ”अभी वह (पीएम) कहाँ हैं? वह नीदरलैंड गए हुए हैं. वह तीन-चार देशों की यात्रा कर रहे हैं. लोगों से अपील करते हैं कि विदेश न जाएँ, फिर भी वह ख़ुद विदेश गए हुए हैं. प्रधानमंत्री ख़ुद वर्क फ़्रॉम होम क्यों नहीं कर सकते?”

इसे भी पढ़ें : नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की

उन्होंने आगे कहा, “सोना न खरीदें, विदेश यात्रा से बचें, घर से काम करें. युद्ध कहीं और हो रहा है, फिर भी पाबंदियाँ हमारे ही देश में लगाई जा रही हैं. दूसरे देशों में पाबंदियाँ क्यों नहीं लगाई गईं? नेपाल या किसी भी दूसरे देश ने ऐसा क्यों नहीं किया? चुनावों के दौरान तो कोई दिक्कत नहीं थी.”

दिल्ली में नई व्यवस्था लागू

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से ऊर्जा संरक्षण, संसाधनों की बचत, ‘वोकल फॉर लोकल’ और जिम्मेदार जीवनशैली अपनाने के आह्वान के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बीते गुरूवार को दिल्ली सरकार की ओर से व्यापक जनभागीदारी अभियान ‘मेरा भारत, मेरा योगदान’ की घोषणा की थी, जिसके तहत आवश्यक सेवाओं को छोड़ सप्ताह में दो दिन वर्क फ्राम होम की व्यवस्था लागू करने का ऐलान किया था। यह नई व्यवस्था सरकारी विभागों के अलावा निजी कंपनियों और संस्थानों में भी लागू होने की बात कही थी, इसके अंतर्गत सप्ताह में किसी दो दिन वर्क फ्रॉम होम रहेगा।

पीएम ने की थी ये अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से पेट्रोल और डीज़ल की खपत कम करने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट अपनाने, ग़ैरज़रूरी विदेश यात्राओं से बचने, एक साल तक सोना न ख़रीदने, घर से काम करने और किसानों से रासायनिक खाद का इस्तेमाल 50 फ़ीसदी तक कम करने की अपील की है. उनकी इस अपील के बाद विपक्षी दलों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी और देश के आर्थिक हालात की सही तस्वीर पेश करने की मांग की.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर