Sunday, November 1, 2026

नीट पेपर लीक मामले में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की

नई दिल्ली : नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग की है. राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ”नीट के 22 लाख बच्चों के साथ धोखा हुआ है, लेकिन मोदी जी एक शब्द भी नहीं बोल रहे. धर्मेंद्र प्रधान जी को अभी हटाइए, या जवाबदेही ख़ुद लीजिए.”

इसे भी पढ़ें : NCB ने ₹182 करोड़ की कैप्टागॉन ड्रग जब्त की, गृह मंत्री ने X पर पोस्ट कर NCB की सराहना की

राहुल गांधी ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा है कि दो साल से नीट की तैयारी कर रहे 22 लाख स्टूडेंट्स ने तैयारी की और उनकी मेहनत बर्बाद हो गई. उन्होंने कहा कि वाट्सएप पर नीट का पेपर बांटा जा रहा था और भारत के शिक्षा मंत्री कहते हैं कि ‘मेरा कुछ लेना-देना नहीं है.’

धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफ़ा दें, उन्हें हटाया जाए

राहुल गांधी ने आरोप लगाया, ”यह आरएसएस, बीजेपी और हमारी यूनिवर्सिटी में इनके जो प्रोफ़ेसर बैठाए गए हैं, वीसी बैठाए गए हैं, उनके बीच की सांठ-गांठ है. इनके बीच में पैसे बनाने की सांठ-गांठ है और इस नेक्सस ने हिन्दुस्तान की शिक्षा व्यवस्था ख़त्म कर दी है.” उन्होंने मांग की, ”प्रधानमंत्री जी को फ़ौरन आदेश देना चाहिए कि धर्मेंद्र प्रधान जी इस्तीफ़ा दें, उन्हें हटाया जाए और दोषियों को पकड़कर जेल में डाला जाए.”

3 मई को हुई थी नीट परीक्षा

इस साल की नीट अंडर ग्रेजुएट की परीक्षा 3 मई को हुई थी, लेकिन 7 मई को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को शिकायत मिली कि परीक्षा के कई प्रश्न पहले ही लीक हो चुके थे. जांच में यह दावा सही पाए जाने के बाद नीट की परीक्षा रद्द कर दी गई और अब यह परीक्षा दोबारा 21 जून को होगी. इस मुद्दे पर विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार हमले कर रहे हैं.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर