रांची : झारखंड उत्पाद सिपाही परीक्षा धांधली मामले में 155 अभ्यर्थियों समेत कुल 169 आरोपियों के खिलाफ रांची पुलिस ने करीब 2400 पन्नों की चार्जशीट दायर की है. दायर चार्जशीट में रांची पुलिस ने 155 अभ्यर्थियों के अलावा साल्वर गैंग के 6 सदस्यों व ड्राइवरों समेत सभी 169 आरोपियों की भूमिका का सिलसिलेवार और स्पष्ट रूप से जिक्र किया गया है. 2400 पन्नों के चार्जशीट में सभी आरोपियों के खिलाफ पुख्ता सबूत पेश किए गए है. पुलिस ने इस आरोपपत्र में यह स्पष्ट किया है कि किस आरोपी ने किस स्तर पर परीक्षा को प्रभावित करने का खेल रचा था.
इसे भी पढ़ें : दुमका में हजारीबाग सदर अस्पताल के डॉक्टर गेस्ट हाउस में मृत पाए गए, राँची के रहने वाले थे डॉक्टर
बता दें कि 12 अप्रैल को रांची, जमशेदपुर समेत कई अन्य जिलों में झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन होना था हालांकि इससे पहले ही रांची पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तमाड़ इलाके में छापेमारी कर कथित तौर पर 165 लोगों को हिरासत में लिया था, जिसमें 155 अभ्यर्थी भी शामिल थे. रांची पुलिस को यह सूचना मिली थी कि पेपर लीक करने का एक गिरोह सक्रिय है और पेपर लीक करने की साजिश रची जा रही है. इस संबंध में तमाड़ थाना में कांड संख्या 21/2026 के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गई है.


