Saturday, October 31, 2026

पंजाब इलेक्शन 2027: 40 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की AAP ने, सीएम मान लड़ेंगे धुरी से

Punjab Assembly Election 2027: पंजाब में 2027 होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा शुरू कर दी है. पार्टी ने शनिवार को 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है. उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के एक दिन पहले शनिवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने उम्मीदवारों के नामों पर मंथन किया था.

शुक्रवार को नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी. इसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, राज्य के पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन और जैस्मिन शाह शामिल हुए थे. पंजाब AAP अध्यक्ष अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हिस्सा लिया था.

भगवंत मान धुरी से, विधानसभा अध्यक्ष संधवां को कोटकपूरा से टिकट 

मान को एक बार फिर संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से मैदान में उतारा है. वहीं, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां को कोटकपूरा से उम्मीदवार बनाया गया है. पहली सूची में कई अन्य प्रमुख नेताओं को भी जगह मिली है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर