Saturday, October 31, 2026

संसद में हंगामे के बीच कार्यवाही जारी, 8 निलंबित सांसदों की बहाली से बढ़ी सियासी हलचल

नई दिल्ली: नई दिल्ली में संसद के बजट सत्र के दौरान राजनीतिक माहौल गरमाया हुई है। लोकसभा और राज्यसभा में कई अहम मुद्दों को लेकर सरकार और विपक्ष आमने-सामने हैं। इस बीच 8 विपक्षी सासंदों का निलंबन रद्द किए जाने से सियासी हलचल और तेज हो गई है।

राज्यसभा में बढ़ा तनाव

वहीं राज्यसभा के बजट सत्र के दौरान तनाव हढ़ता नजर आ रहा है। सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर टकराव देखने को मिल रहा है, जिसमें पश्चिम एशिया का संघर्ष भी शामिल है। सदन में कई तीखी बहस और आरोप-प्रत्यारोप का दौर देखने को मिला।

निलंबन रद्द होने पर विपक्ष की प्रतिक्रिया

संसद में 8 विपक्षी सांसदों का निलंबन रद्द किए जाने पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, “मैं इससे बहुत खुश हूं।” वहीं कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने बताया कि स्पीकर और संसदीय कार्य मंत्री के निर्देशों के बाद यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने पर जोर दिया गया है।

बीजेपी ने विपक्ष पर साधा निशाना

गुलाम अली ने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान एलपीजी की कथित कमी के मुद्दे पर कांग्रेस और विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि देश में क्रूड ऑयल और एलपीजी का पर्याप्त भंडारा मौजूद है। साथ ही आरोप लगाया कि कांग्रेस हमेशा देश विरोधी तत्वों के साथ खड़ी रहती है।

यह भी पढ़ें: फर्जी UPSC टॉपर बनकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस अधिकारियों ने भी किया था सम्मानित

ई-प्लेटफॉर्म पर दवाओं की बिक्री पर उठी मांग

राज्यसभा में सांसद मनोज कुमार झा ने ई-प्लेटफॉर्म्स पर दवाओं की बिक्री को लेकर सख्त नियम बनाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री को नियंत्रित करने के लिए स्पष्ट और कड़े दिशा-निर्देश जरूरी हैं, ताकि आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। संसद के इस सत्र में जिस तरह से विभिन्न मुद्दों पर बहस हो रही है, उससे साफ है कि आने वाले दिनों में भी सरकार और विपक्ष के बीच टकराव जारी रह सकता है। हालांकि, निलंबित सांसदों की बहाली से फिलहाल माहौल को थोड़ा शांत करने की कोशिश जरूर हुई है।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर