खेल डेस्क: पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आज़म एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने से चूक गए। वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मुकाबले में बाबर आजम 88 रन बनाकर रन आउट हो गए। इस रन आउट के साथ ही उनके नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है। बाबर आज़म अब पाकिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार रन आउट होने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। टेस्ट क्रिकेट में वह अब तक 7 बार रन आउट हो चुके हैं।
इसे भी पढ़ें : JPSC-JSSC परीक्षा धांधली मामले में आंदोलनरत छात्रों से मिलने पहुंचे NSUI अध्यक्ष विनोद जाखड़, छात्रों की सुनी समस्याएं
इस सूची में सबसे ऊपर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान जावेद मियांदाद हैं, जो 8 बार रन आउट हुए थे। वहीं बाबर के अलावा अली और वसीम अकरम भी 7-7 बार रन आउट हुए हैं। बाबर आजम ने अपना आखिरी टेस्ट शतक दिसंबर 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था जिसमें कराची टेस्ट में उन्होंने 161 रनों की शानदार पारी खेली थी। जिसके बाद बाबर टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं।
बाबर के आखिरी टेस्ट शतक को करीब 1317 दिन हो चुके हैं। इस दौरान बाबर ने कई बार अच्छी शुरुआत की, लेकिन इस बड़ी पारी को बदलने में नाकाम रहे। बाबर आज़म पिछले काफी समय से टेस्ट क्रिकेट में शतक का इंतज़ार कर रहे हैं। ऐसे में इस बार भी उनका शतक से चूक जाना पाकिस्तान के लिए निराशाजनक रहा।


