Thursday, October 29, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, ये कहा

नई दिल्ली: देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह राजघाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की. लाल क़िले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराने और देश को संबोधित करने से पहले प्रधानमंत्री ने महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प अर्पित किए. राजघाट पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के लिए रवाना हुए. जहां वह लगातार रिकार्ड 13वीं बार राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश को संबोधित किया.

इसे भी पढ़ें : राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं. ये कहा

पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

इससे पहले 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के ज़रिए देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की असीम शुभकामनाएं. यह राष्ट्रीय पर्व हमें देश के वीर सेनानियों के अद्भुत साहस, अथक संघर्ष और मातृभूमि के प्रति अतुलनीय समर्पण का स्मरण कराता है. आइए, उनके आदर्शों को अपनाकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें.”

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर