Thursday, July 23, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से की मुलाकात, आध्यात्मिक चर्चा में रहीं भाव-विभोर

मथुरा: द्रौपदी मुर्मू अपने उत्तर प्रदेश दौरे के दौरान शुक्रवार यानी आज सुबह मथुरा के वृंदावन स्थित आश्रम में संत प्रेमानंद महाराज से मिलीं। करीब 25 मिनट तक चली इस मुलाकात में उन्होंने आध्यात्मिक चर्चा की और संत का आशीर्वाद लिया।

बारिश के बीच आश्रम पहुंचीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति सुबह करीब 7 बजे हल्की बारिश के बीच अपने परिवार के साथ वृंदावन स्थित आश्रम पहुंचीं। उन्होंने संत प्रेमानंद महाराज को हाथ जोड़कर प्रणाम किया। संत ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। आश्रम में संतों ने माला और चुनरी ओढ़ाकर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज को उनके 56वें जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दीं। उनका जन्मदिन 19 मार्च को मनाया गया था। मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति आध्यात्मिक चर्चा में भाव-विभोर नजर आईं।

परिवार भी रहा साथ

इस दौरान राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेम्ब्रम और दोनों नातिनें आद्याश्री और नित्याश्री भी मौजूद रहीं। आश्रम में उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई थी और मुलाकात के दौरान सीमित लोग ही कुटिया में मौजूद थे। संत प्रेमानंद से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति नीम करौरी बाबा के आश्रम भी जाएंगी। इसके बाद उन्होंने रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की आधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया।

अयोध्या से शुरू हुआ दौरा

राष्ट्रपति अपने तीन दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए और राम मंदिर में राम यंत्र की स्थापना की। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी दी। मथुरा पहुंचने के बाद राष्ट्रपति ने इस्कॉन मंदिर में राधा-श्याम सुंदर की पूजा की और मंदिर की साज-सज्जा की सराहना की। उन्होंने वहां बच्चों से मुलाकात कर उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। इसके बाद प्रेम मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया।

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में 15 मिनट में 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ: विधायक भरत सिंह चौधरी ने ली संस्कृत में शपथ

दूसरा मथुरा दौरा

राष्ट्रपति मुर्मू का यह मथुरा का दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 25 सितंबर को यहां आई थीं और बांके बिहारी मंदिर में दर्शन किए थे। राष्ट्रपति का यह दौरा पूरी तरह आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ा रहा, जहां उन्होंने विभिन्न मंदिरों और संतों से मुलाकात कर देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

देश का एआई हब बनने की तैयारी कर रहा...

न्यूज़ डेस्क : झारखंड. ये नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? कोयला, लोहे की खदानें, मिनरल्स या शायद आदिवासी संस्कृति....
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर