Tuesday, September 15, 2026

राजधानी रांची में गणतंत्र दिवस की तैयारी पूरी, मोरहाबादी मैदान में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में आगामी 26 जनवरी 2026 को आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस रिहर्सल के जरिए समारोह की हर व्यवस्था को वास्तविक समय में परखा गया। फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रांची मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में किया गया। दोनों अधिकारियों ने पूरे कार्यक्रम की निगरानी की और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले परेड, मार्च पास्ट, सलामी, झांकियों का प्रदर्शन और अन्य औपचारिक कार्यक्रमों को वास्तविक समय के अनुसार दोहराया गया, ताकि मुख्य समारोह के दिन किसी प्रकार की त्रुटि न हो। उपायुक्त और एसएसपी ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली। इस दौरान परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को अनुशासन, तालमेल और समयबद्ध प्रदर्शन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की हुई संयुक्त ब्रीफिंग

फुल ड्रेस रिहर्सल के बाद समारोह में तैनात सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। इसमें जिला प्रशासन और पुलिस के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर अपर जिला दंडाधिकारी, रांची ने गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जारी संयुक्त आदेश की विस्तृत जानकारी सभी अधिकारियों को दी। संयुक्त ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि सभी पदाधिकारी समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। उन्होंने झांकियों के समयबद्ध प्रदर्शन, मजबूत मेडिकल व्यवस्था और अन्य आवश्यक प्रबंधों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को विशेष दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पहले फ्रीस्किंग, निगरानी और सभी सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उप विकास आयुक्त रांची सौरभ कुमार भुवनिया ने गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली झांकियों के अनुशासित और सुचारू प्रदर्शन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड में भाग लेंगी 15 टुकड़ियां

राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में निम्नलिखित 15 प्लाटून परेड में शामिल होंगी। जैसे भारतीय सेना, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, झारखंड जगुआर, जेएपी-1, जेएपी-2, डीएपी (पुरुष), डीएपी (महिला), एसएसबी, छत्तीसगढ़ पुलिस, जेएपी-10 (महिला बटालियन), होमगार्ड, एनसीसी (गर्ल्स), एनसीसी (ब्वॉयज)। समारोह में भाग लेंगी बैण्ड पार्टियां में आर्मी, जेएपी-1, होमगार्ड, जेएपी-10 (महिला)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर परेड का समादेशन कैप्टन मोहित कुमार सुमन (भारतीय सेना, रांची) करेंगे।। वहीं सुशांत कुमार, परिचारी प्रवर-1, रांची परेड के द्वितीय समादेशक होंगे। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सहयोग बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

spot_img

एयर नाऊ स्पेशल

Big Breaking News: एक करोड़ का इनामी नक्सली मिशिर...

रांची: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है. प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के सेंट्रल कमेटी सदस्य और...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग ख़बर