रांची : पुलिस मुख्यालय में “संविधान दिवस” के अवसर पर श्री पटेल मयूर कनैयालाल, पुलिस महानिरीक्षक, प्रोवि०, झारखण्ड द्वारा संविधान की प्रस्तावना का पठन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस मुख्यालय के सभी वरीय पदाधिकारी/पुलिसकर्मी को भारतीय संविधान के उद्देशिका ‘हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ-निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवंबर, 1949 ई० को एतद्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है की शपथ दिलाई गई।
Highlights:
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में पाठ

संविधान दिवस के अवसर पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कर्मियों ने संविधान के मूल्यों, न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता, को आत्मसात करने का संकल्प दोहराया।


