Saturday, October 31, 2026

प्रशांत किशोर का एलान, बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा को जन सुराज देगा कड़ी टक्कर

पटना : रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने बिहार में जल्द होने वाले बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर कहा है कि जन सुराज के लिए यह चुनाव बिल्कुल भी मुश्किल नहीं है और पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी। बांकीपुर पिछले 40 वर्षों से भाजपा का गढ़ रहा है और वर्तमान में यह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट है। उन्होंने दावा किया कि जन सुराज इस सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगा और भाजपा को हराने के लिए हर संभव प्रयास करेगा।

इसे भी पढ़ें : पटना में गंगा नदी में एक दर्जन से अधिक लोगों से सवार नाव डूबी, दो की मौत व पांच अन्य लापता

उन्होंने बताया कि पार्टी की औपचारिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर रणनीति बनाई। बैठक में तय किया गया कि आने वाले एक महीने में बांकीपुर में जनसंपर्क अभियान को तेज किया जाएगा और कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। प्रशांत किशोर ने कहा कि पार्टी जनता की राय लेकर आगे की रणनीति तय करेगी और बांकीपुर में भाजपा को हर हाल में हराने की कोशिश करेगी।

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर