Saturday, October 31, 2026

मोकामा में बाहुबली नेता दुलारचंद यादव की हत्या पर और जन सुराज पार्टी से संबंध पर बोले प्रशांत किशोर, सूरजभान सिंह ने ये कहा

बिहार  : बिहार के मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है. प्रशांत किशोर ने कहा, “जिन सज्जन की हत्या हुई है वो आधिकारिक तौर पर जन सुराज के सदस्य नहीं हैं. वो जन सुराज के आधिकारिक उम्मीदवार पीयूष जी का समर्थन कर रहे थे. ये दिखाता है कि बिहार में जिस जंगलराज की बात होती थी कि चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर हिंसा होती थी, ये कहीं न कहीं उसी को दिखता है.”

उन्होंने कहा, “मतभेद होना, आरोप-प्रत्यारोप लोकतंत्र का हिस्सा है. लेकिन किसी की हत्या हो जाना.. वो आदमी सही है या ग़लत है, उसने क्या किया है यह बहस का मुद्दा हो सकता है. लेकिन लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं है. किसी की हत्या प्रशासन के लोगों की ज़िम्मेदारी है, और यह उनकी नाकामी है.” दुलारचंद के परिजनों और जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी ने इस हत्या का आरोप अनंत सिंह पर लगाया है.

Dularchand Yadav हत्या कांड में बड़ा खुलासा | परिवार ने खोली पूरी पोल | क्या Anant Singh का हाथ था? 

 

कांग्रेस ने दुलारचंद यादव की हत्या के मामले की न्यायिक जांच की मांग की है. कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह ने बयान जारी कर इस पूरी घटना की जाँच हाई कोर्ट के सिटिंग जज से करवाने की मांग रखी है. वहीं पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा, “इसे किसी एक व्यक्ति की हत्या मत कहिए, यह लोकतंत्र पर हमला है.

अनंत सिंह समेत 5 नामजद

दुलारचंद यादव की हत्या मामले में मोकामा से जदयू प्रत्याशी बाहुबली अनंत सिंह समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है. मृतक दुलारचंद यादव के पोते के दिए आवेदन पर अनंत सिंह, दो भतीजों रणवीर सिंह, कर्मवीर सिंह, करीबी छोटन सिंह और कंजय सिंह पर नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया.

बता दें कि बिहार के मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान गुरुवार को दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी. दुलारचंद यादव जन सुराज प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थन में प्रचार कर रहे थे. कभी आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ रहे दुलारचंद यादव की हत्या के बाद पूरे इलाके़ में तनाव है. मोकामा बिहार विधानसभा की हॉट सीट है. यहां से अनंत सिंह चुनाव जीतते रहे हैं. अबकी बार भी जेडीयू ने अनंत सिंह को यहां से टिकट दिया है, जबकि आरजेडी ने सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है.

एयर नाऊ स्पेशल

Radhakrishna Kishore Podcast: राजनीति में आने की वजह से...

Radhakrishna Kishore Podcast: झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर अपने बेबाक अंदाज और साफगोई के लिए जाने जाते हैं। एयरनाऊ के खास पॉडकास्ट...
- Advertisement -spot_img

सोशल मीडिया

25,000FansLike
40,000FollowersFollow
500FollowersFollow
113,000SubscribersSubscribe

ट्रेंडिंग ख़बर